IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज का खुलासा, बताया-कैसे रोहित शर्मा को रोकने के लिए निकाल रहे हैं तरीका

IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज का खुलासा, बताया-कैसे रोहित शर्मा को रोकने के लिए निकाल रहे हैं तरीका


रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे (Rohit Sharma/Twitter)(BCCI/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर ने कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है, इसलिए यह हमारे गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी.

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन (nathan lyon) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार देते हुए सोमवार को कहा कि उनकी टीम के पास इस भारतीय सलामी बल्लेबाज के लिए उचित रणनीति होगी. रोहित चोट के कारण सीमित ओवरों की सीरीज और एडिलेड और मेलबर्न में पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे. वह आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जुड़े हैं और लायन इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि यह बल्लेबाज अपने कई तरह के शॉट से खतरा बन सकता है.

लायन ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि निश्चित तौर पर रोहित शर्मा अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है, इसलिए यह हमारे गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी, लेकिन हम इसके लिए तरीका निकालने जा रहे हैं. हमें स्वयं को चुनौती देना पसंद है. उन्होंने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित को भारतीय टीम में किसके स्थान पर लिया जाता है, लेकिन हमारे पास रोहित के लिए रणनीति होगी और उम्मीद है कि हम शुरू में ही उस पर हावी होने में सफल रहेंगे. रोहित को अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिये भारत का उप कप्तान नियुक्त किया गया है.

क्रीज पर धैर्य दिखाते हैं रहाणे

अपने 100वें टेस्ट से दो टेस्ट दूर लायन ने कहा कि भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे का मजबूत पक्ष यह है कि वह मैदान पर विरोधी टीम के गेंदबाजों के साथ छींटाकशी या बातचीत में शामिल नहीं होते हैं. उन्होंने कहा कि रहाणे निश्चित तौर पर विश्वस्तरीय बल्लेबाज है जिससे कि हर चीज में मदद मिलती है. वह क्रीज पर धैर्य दिखाते हैं और कभी बहुत निराश नहीं होते हैं.लायन ने कहा कि वह मैदान पर किसी तरह की छींटाकशी या बातचीत में शामिल नहीं होते. वह बेहद शांतचित और सधा हुए बल्लेबाज हैं. वह अभी भारतीय टीम के कप्तान हैं और उम्मीद है कि सिडनी टेस्ट में हम उसके लिए उचित रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे. लायन ने कहा कि वह रहाणे के लिए अलग रणनीति के साथ उतरेंगे, जिन्होंने मेलबर्न टेस्ट में 112 रन की मैच विजेता पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें : 

IND vs AUS: टीम इंडिया का सवाल- अगर दर्शकों को आने की इजाजत है तो फिर खिलाड़ी क्यों रहें क्वारंटीन?

IND vs AUS: इस ‘शर्त’ के साथ रोहित शर्मा सहित 5 भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं अभ्‍यास
उन्होंने कहा कि रहाणे ने मेलबर्न में मेरी गेंदों का अच्छी तरह से सामना किया था, इसलिए मैं जानता हूं कि मुझे उनके और कुछ अन्य खिलाड़ियों के लिए अलग रणनीति के साथ उतरना होगा. मैं इसके लिए तैयार हूं. लायन ने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि अश्विन बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. वह विश्वस्तरीय स्पिनर है और मैं हमेशा ऐसा कहता रहा हूं. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सिडनी में वे अच्छी रणनीति के साथ उतरकर अश्विन का डटकर सामना करने में सफल रहेंगे.








Source link