भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन (फोटो क्रेडिट: एपी )
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से शुरू होगा, मेजबान टीम का दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरना तय है
पुकोवस्की करेंगे टेस्ट डेब्यू
पहले दो टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जो बर्न्स को मौका दिया, जो फेल साबित हुए. इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. अब 22 साल के पुकोवस्की को सिडनी में मौका दिया जाएगा, जो कि उनका पहला टेस्ट मैच होगा. पुकोवस्की का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 54 से ज्यादा का औसत है और उन्हें ऑस्ट्रेलिया का भविष्य माना जाता है. लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि पुकोवस्की ने अपने करियर में अबतक 2 ही छक्के लगाए हैं. पुकोवस्की अपने करियर में 23 फर्स्ट क्लास मैच और 12 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं, लेकिन उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला है.
क्या होगी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन?इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया दो बदलाव के साथ सिडनी में उतर सकता है. डेविड वॉर्नर का खेलना तय है और विल पुकोवस्की को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. प्लेइंग इलेवन से ट्रेविस हेड को भी बाहर किया जा सकता है और मैथ्यू वेड मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं. इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं होगा.
BBL 10: आंद्रे फ्लेचर ने हैरतअंगेज कैच लपक टीम को जिताया मैच, घुटनों पर बैठकर किया डांस
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन– डेविड वॉर्नर, विल पुकोवस्की, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, टिम पेन, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस, नाथन लायन, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड.