IND vs AUS: छुट्टी लेकर घर जाना इस ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज को पड़ा भारी, तीसरे टेस्‍ट से हुआ बाहर, जानिए पूरा मामला

IND vs AUS: छुट्टी लेकर घर जाना इस ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज को पड़ा भारी, तीसरे टेस्‍ट से हुआ बाहर, जानिए पूरा मामला


जेम्‍स पैंटिंसन शुरुआती दो टेस्‍ट मैचों में ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा नहीं थे

तेज गेंदबाज के बाहर होने से भारत के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट मैच से पहले मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को करारा झटका है. दोनों टीमों के बीच 7 जनवरी से सिडनी में तीसरा टेस्‍ट मैच खेला जाएगा


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 4, 2021, 10:21 AM IST

नई दिल्‍ली. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच 7 जनवरी से सिडनी में तीसरा टेस्‍ट मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है और दोनों की ही कोशिश तीसरे मैच से सीरीज में बढ़त हासिल करने पर है. मगर इस अहम मुकाबले से पहले मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्‍टार गेंदबाज जेम्‍स पैटिंसन (james pattinson) तीसरे टेस्‍ट से बाहर हो गए हैं. दरअसल पैटिंसन अवकाश लेकर घर गए थे और इस दौरान वह घर में गिरने से अपनी पसलियों में चोट लगवा बैठे. ऑस्‍ट्रेलिया के उनके रिप्‍लेसमेंट का अभी तक ऐलान नहीं किया है. हालांकि पैटिंसन पिछले दो टेस्‍ट मैचों में टीम की प्‍लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना पाए थे.

पैटिंसन तेज गेंदबाजी विभाग में मिचेल स्‍टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड के पहले बैकअप विकल्‍प के रूप में थे. क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने कहा कि पैटिंसन के विकल्‍प के तौर पर अभी किसी को भी शामिल नहीं किया जाएगा और 15 जनवरी से ब्रिस्‍बेन में खेले जाने वाले चौथे टेस्‍ट से पहले उनकी स्थिति के बारे में पता किया जाएगा. फिलहाल टीम के पास माइकल नीसर और सीन एबॉट के रूप में दो रिजर्व तेज गेंदबाज हैं. दोनों ही टेस्‍ट में डेब्‍यू का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs AUS: टीम इंडिया का सवाल- अगर दर्शकों को आने की इजाजत है तो फिर खिलाड़ी क्यों रहें क्वारंटीन?

बड़ी खबर: कोरोना के कारण इस देश में क्रिकेट पर लगी रोक, टूर्नामेंट के लिए पहुंच गई थी टीमें

तीसरे टेस्‍ट के लिए शायद ही ऑस्‍ट्रेलिया करें गेंदबाजी में बदलाव
इनके अलावा मिचेल स्‍वीपसन भी गेंदबाजी में एक विकल्‍प हैं. हालांकि टीम तीसरे टेस्‍ट के लिए गेंदबाजी में शायद ही कोई बदलाव करें, क्‍योंकि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया और टीम इंडिया सोमवार को सिडनी के लिए उड़ान भरेगी. इससे पहले दोनों टीम मेलबर्न में अभ्‍यास कर रही थी. तीसरे टेस्‍ट से पहले दोनों टीमें सिडनी में दो दिन अभ्‍यास करेगी. मेजबान ने पहले मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्‍त दी थी, जिसके बाद भारत ने अजिंक्‍य रहाणे की अगुआई में मेलबर्न में दूसरा टेस्‍ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.








Source link