वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलियाई मंत्री को दिया मजेदार जवाब (Wasim Jaffer/Instagram)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने क्वींसलैंड की मंत्री रोस बेट्स के ‘टीम द्वारा नियम से खेलने’ पर जोर देने या दोनों देशों के बीच चौथे टेस्ट मैच के लिए ब्रिस्बेन की यात्रा नहीं करने के बयान के पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 4, 2021, 12:36 PM IST
क्वींसलैंड मंत्री के इस बयान को जानने के बाद आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलियाई राजनेता को मजेदार ट्वीट के जरिये करारा जवाब दिया है. जाफर ने इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर की एक तस्वीर शेयर करते हुए मजाकिया मीम शेयर किया है और ऑस्ट्रेलियाई मंत्री को ट्रोल किया है. दरअसल इस तस्वीर में जोफ्रा आर्चर कंधे पर एक बैग टांगे हुए नजर आ रहे हैं.
इस तस्वीर पर पहले क्वींसलैंड की मंत्री रोस बेट्स का बयान लिखा है- हमारे नियमों से खेलो या फिर यहां मत आओ. इसके नीचे लिखा है- बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम.
Aus minister: “Play by our rules or don’t come”.Indian team with Border-Gavaskar trophy in the bag 😉:#AUSvIND https://t.co/MRokmjL2Vy pic.twitter.com/yPhtg6Rp43
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) January 3, 2021
रोज बेट्स ने कहा, ‘देखिए, यदि भारतीय नियमों के साथ नहीं रहना चाहते तो उनका किसी तरह से स्वागत नहीं किया जाएगा.’ उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपना बयान जारी किया.
Today I was asked about reports the Indian Cricket Team wants quarantine restrictions eased just for them, ahead of the upcoming Gabba Test. My response 👇 #Cricket #IndiavsAustralia @ICC @CricketAus pic.twitter.com/MV7W0rIntM
— Ros Bates MP (@Ros_Bates_MP) January 3, 2021
वहीं, क्वींसलैंड के खेल मंत्री टिम मैंडर ने भी कहा कि हर किसी के लिए समान नियम लागू होते हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीयों को क्वारंटीन नियमों को तोड़ने का कोई हक नहीं है. उन्होंने कहा, ‘यदि ब्रिसबेन में भारतीय खिलाड़ी नियमों का पालन नहीं करना चाहते तो मुझे लगता है कि उन्हें नहीं आना चाहिए.’