MP का मौसम अजब है!: अरब सागर से नमी आने से छाए बादल; भोपाल में रात का पारा 17 डिग्री पहुंचा, सुबह बूंदाबांदी, अब दो-तीन दिन कोहरा रहेगा

MP का मौसम अजब है!: अरब सागर से नमी आने से छाए बादल; भोपाल में रात का पारा 17 डिग्री पहुंचा, सुबह बूंदाबांदी, अब दो-तीन दिन कोहरा रहेगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Indore (Madhya Pradesh) Weather Report Today Update | MP District Wise Winter Weather Forecast News; Bhopal Jabalpur Gwalior Indor Rewa Mandla

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हल्की बूंदाबांदी के कारण सोमवार सुबह कोहरा छा गया। यह दृश्य भोपाल के अयोध्या नगर के दशहरा मैदान का सोमवार सुबह 8 बजे का है।

  • भोपाल समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई
  • बादल छंटने के बाद दिन और रात के तापमान में कमी आएगी

अरब सागर से एक बार फिर नमी आने से मध्यप्रदेश के मौसम पर इसका असर पड़ा है। इसके कारण भोपाल में जनवरी में इस सीजन में रात का पारे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के कारण सोमवार सुबह से ही कोहरा और धुंध का मिला-जुला असर दिखाई दे रहा है। अभी इसी तरह दो-तीन दिन मौसम रहेगा। दिन के तापमान में करीब एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी में तो रविवार रात का पारा 17 डिग्री के आसपास पहुंच गया। इसके चलते दिन और रात के तापमान में महज 10 डिग्री का ही अंतर रह गया।

राजस्थान का असर मध्यप्रदेश पर

दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में चक्रवात बनने से अरब सागर से नमी आने लगी है। इसके कारण प्रदेशभर में बादल होने से गर्मी बढ़ गई है। बादल छाने से दिनभर की गर्मी ऊपरी वायुमंडल में वापस नहीं जा पाती है। इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ती है। पीके साहा ने बताया कि शाम के बाद बादल क्लियर होने की संभावना है।

इस दौरान दिन का तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट रहेगी। हालांकि दो-तीन दिन तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान से लगे जिलों पर पड़ा है। मंगलवार से कोहरे का जोर रहेगा। इससे रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

रात का पारा 9 डिग्री तक उछला

प्रदेशभर में बादलों के कारण पारे में उछाल दर्ज की गई है। ऐसे में रात का पारा सामान्य से 9 डिग्री तक अधिक हो गया। राजगढ़ में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 71.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 9.1 डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलावा सबसे कम मंडला में 8.6 और पचमढ़ी में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
मंडला 08.6 26.0
पचमढ़ी 09.0 25.2
रतलाम 10.0 28.6
नौगांव 11.2 27.0



Source link