गांगुली निजी वुडलैंड्स अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं
Sourav Ganguly Health News: सोमवार को हुई डॉक्टर्स की मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी नहीं होगी
इस मीटिंग में परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. उन्हें गांगुली के आगे के इलाज के बारे में बताया गया. बीसीसीआई अध्यक्ष का इलाज कर रहे डॉक्टर्स उन पर लगातार निगरानी रखेंगे और घर लौटने के बाद भी उनके लिए सेहत संबंधी प्लान तैयार किए जाएंगे. इससे पहले अस्पताल ने रविवार को गांगुली की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि उन्होंने रविवार रात 10 बजे के करीब खाना खाया. बता दें कि 2 जनवरी को वर्कआउट के दौरान गांगुली के सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. उन्हें स्टेंट लगाया गया.
यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: इस ‘शर्त’ के साथ रोहित शर्मा सहित 5 भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं अभ्यासIND vs AUS: छुट्टी लेकर घर जाना इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को पड़ा भारी, तीसरे टेस्ट से हुआ बाहर, जानिए पूरा मामला
गांगुली के फैंस हाथों में पोस्टर लिए एकत्र हुए. उन पोस्टरों पर लिखा था, ‘दादा लौट आओ.’ अस्पताल में सौरव गांगुली का कोरोना टेस्ट भी किया गया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई. रविवार को पीएम मोदी ने भी खुद सौरव गांगुली से बात की और उनसे हालचाल पूछा. पीएम मोदी ने इस पूर्व क्रिकेटर की पत्नी डोना गांगुली से भी बात की. मोदी ने गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की