कोरोना अपडेट: 4 दिन में एक भी पॉजिटिव नहीं; 359 के लिए सैंपल, कोरोना की रफ्तार पर नए साल में ब्रेक लगा

कोरोना अपडेट: 4 दिन में एक भी पॉजिटिव नहीं; 359 के लिए सैंपल, कोरोना की रफ्तार पर नए साल में ब्रेक लगा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बड़वाह20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नए साल में 2021 नई आशा की किरणें दिखा रहा है। कोरोना की रफ्तार पर नए साल में ब्रेक लगा है। चार दिन में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला लेकिन कोरोना को लेकर लोग गंभीर नहीं है। लोग बिना मास्क के ही नजर आ रहे हैं।

शासन द्वारा जल्द ही कोरोना की वैक्सीन के टीके लगाने का काम शुरू किया जाएगा। ठंड में कोरोना का विस्फोट होने की शंकाओं के बीच पौष माह में भी कोरोना के केस नहीं मिले। ब्लाॅक के फीवर क्लीनिक में चार दिन में 359 संदिग्धों की जांच की। खंड विस्तार प्रशिक्षक जगदीश खेड़ेकर ने बताया ब्लाॅक में पहले दिन 122, दूसरे दिन 77, तीसरे दिन 29, चौथे दिन 141 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए। बड़वाह-सनावद के दोनों कोविड सेंटर को बंद कर दिया गया है।

पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने पर उसे लक्षणों के आधार पर ही होम क्वारंटाइन किया जाता है। लक्षण अधिक या ज्यादा तबीयत खराब होने पर खरगोन के कोविड सेंटर पर उपचार के लिए भेजा जा रहा है। सितंबर, अक्टूबर व नवंबर के मुकाबले दिसंबर महीने में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ब्लाॅक में कोरोना से अब तक 11 मौत हो चुकी है। कुल 12 हजार 875 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 12 हजार 131 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। मरीजों का आंकड़ा 733 पर पहुंच गया है।

आंकड़ों पर एक नजर
कुल पॉजिटिव 733, मौत 11, सैंपल 12 हजार 875, स्वस्थ हुए 707, एक्टिव केस 15 : आंकड़े 4 जनवरी 2021 शाम तक।



Source link