कोरोना को है हराना: 30 से 50 साल के लोगों को पहले लगेगी कोविड वैक्सीन, 70 हजार सिरिंज पहुंची

कोरोना को है हराना: 30 से 50 साल के लोगों को पहले लगेगी कोविड वैक्सीन, 70 हजार सिरिंज पहुंची


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खरगोन18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डॉ संजय भट्‌ट ने प्रशिक्षण दिया व वैक्सीन रखने के फ्रीजरों की जांच की।

  • 29 साल तक के लोगों के लिए आदेश का इंतजार, 20 के बाद हो सकती है शुरुआत

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो रही हैं। इसका पिछले दिनों भोपाल में वैक्सीनेशन का ड्राय रन किया गया है। अब जिले में 20 जनवरी के बाद टीकाकरण हो सकता है। 1660 बूथ तय किए गए हैं।

70 हजार सिरिंज जिला अस्पताल पहुंच गई है। इसके लिए दो वैक्सीन की अनुमति मिल चुकी है। कोविसील्ड व कोवाक्सिन तय हुई है। इसमें सबसे पहले चरण में जिले के 9 हजार 600 स्वास्थ्य कर्मचारियों व 4 हजार पुलिसकर्मियों को वैक्सीन लगेगी। दूसरे चरण में 30 से 50 साल के कैंसर, शुगर, हाइपरटेंशन की बीमारी वाले लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगेगी। जबकि जन्म से 29 साल के लोगों के लिए अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। जिले में 17 से 19 जनवरी तक पल्स पोलियाे अभियान होगा। इसमें जन्म से पांच साल तक के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद वैक्सीन दी जा सकती है।

घर-घर सर्वे शुरू, बीमारियां चिन्हित
जिलेभर में घर-घर सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे दल 30 से 90 साल के लोगों की जानकारियां ले रहा है। इसमें कैंसर, शुगर, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों को चिन्हित किया जा रहा है। दूसरे चरण में सबसे पहले ऐसे मरीजों को ही वैक्सीन दी जाएगी।

दो वैक्सीन का इंतजार
^ तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। पहले जिले 9600 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी। इसके बाद पुलिस व 30 से 50 साल के लोगों को टीका लगाएंगे।
– डॉ. संजय भट्‌ट, जिला टीकाकरण अधिकारी

कोरोना या बीमार है तो नहीं लगाएंगे टीका
कोराना या बीमार व्यक्ति को टीका नहीं लगाएंगे। कोरोना में स्वस्थ्य होने के बाद निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद टीका लगाएंगे। बीमार व्यक्ति को भी टीका नहीं लगेगा। स्वास्थ्य रिपोर्ट के बाद ऐसे मरीजों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण के दौरान एक दल में 5 सदस्य रहेंगे।

टीकाकरण कक्ष का खुशनुमा रहेगा माहौल
टीकाकरण बूथ तीन कमरों का रहेगा। पहले में लाइन, दूसरे में टीका व तीसरे में आधे घंटे तक बैठाया जाएगा। उनपर नजर रखी जाएगी ताकि कोई तकलीफ हो तो संभाला जा सके। बूथ पर डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र के बूथ पर एंबुलेंस भी तैयार रहेगी। यह टीमें किसी को घबराहट या अन्य परेशानी आने पर इलाज करेगी।



Source link