टीम इंडिया को एक और झटका: लोकेश राहुल ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी, प्रैक्टिस के दौरान कलाई चोटिल

टीम इंडिया को एक और झटका: लोकेश राहुल ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी, प्रैक्टिस के दौरान कलाई चोटिल


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India Batsman KL Rahul Ruled Out Of Test Series Against Australia Sydney Test Lokesh Rahul Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सिडनी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कोई मैच नहीं खेला। -फाइल फोटो

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज के बीच एक और बड़ा झटका लगा है। ओपनर और विकेटकीपर लोकेश राहुल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस के दौरान राहुल के बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। उन्हें ठीक होने में कम से कम तीन हफ्ते का समय लगेगा। वे अब जल्द ही देश लौट आएंगे। राहुल के रिप्लेसमेंट के बारे में अभी BCCI ने कोई जानकारी नहीं दी है।

चोटिल होकर बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी
राहुल चोटिल होकर बाहर सीरीज से बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव भी सीरीज से बाहर हुए हैं। वहीं, ईशांत शर्मा को चोट के चलते टीम में नहीं चुना गया था। शमी को पहले ही टेस्ट में बैटिंग के दौरान हाथ में चोट लगी थी। वहीं, उमेश को दूसरे मैच की पहली पारी में पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई थी।

रोहित समेत 5 खिलाड़ियों पर कोरोना नियम तोड़ने की जांच
सिडनी मैच से 6 दिन पहले रोहित समेत 5 खिलाड़ियों पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा है। इसकी जांच चल रही है। इनमें उपकप्तान रोहित शर्मा, विकेट कीपर ऋषभ पंत, ओपनर शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ और फास्ट बॉलर नवदीप सैनी शामिल हैं। हालांकि, सिडनी रवाना होने से पहले पांचों खिलाड़ी समेत टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।

पांचों खिलाड़ी पर आरोप सही साबित हुए तो यह आखिरी दो टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे। राहुल भी अब बाहर हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय टीम के सामने बल्लेबाजी का संकट छा गया है।

यदि रोहित समेत पांचों खिलाड़ी खेलते हैं, तो मौजूदा स्थिति में भारतीय टीम

  • बैट्समैन- मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शुभमन गिल
  • ऑलराउंडर- हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन
  • विकेटकीपर- ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत
  • बॉलर- जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

यदि रोहित समेत पांचों खिलाड़ी नहीं खेलते हैं, तो मौजूदा स्थिति में भारतीय टीम

  • बैट्समैन- मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
  • ऑलराउंडर- हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन
  • विकेटकीपर- ऋद्धिमान साहा
  • बॉलर- जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।



Source link