भास्कर एक्सक्लूसिव: 5 राज्यों में पहुंचा बर्ड फ्लू, सिर्फ भोपाल में हो रही जांच; 24 घंटे सैंपल जांच में जुटी 5 वैज्ञानिकों की एक टीम

भास्कर एक्सक्लूसिव: 5 राज्यों में पहुंचा बर्ड फ्लू, सिर्फ भोपाल में हो रही जांच; 24 घंटे सैंपल जांच में जुटी 5 वैज्ञानिकों की एक टीम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bird Flu Reaches 5 States, Investigation Is Being Done In Bhopal Only; A Team Of 5 Scientists Engaged In 24 hour Sample Investigation

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

योगेश पाण्डे | भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • देश में पहली बार एक ही लैब में इंसान और जानवर के वायरस पर एक साथ चल रहा काम

कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू भी धीरे-धीरे देश में पैर पसारने लगा है। भोपाल के आनंद नगर स्थित हाईसिक्योरिटी एनिमल डिसिस लेबोरेटरी की एक-एक रिपोर्ट पर पूरे देश की नजर है। देश भर से सैंपल यहीं भेजे जा रहे हैं। पहला सैंपल राजस्थान से आया था। 28 दिसंबर को रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद फिर केरल और अब मध्यप्रदेश में भी बर्ड फ्लू वायरस की आमद हो गई है।

सोमवार को हिमाचल प्रदेश के पोंग डैम से भेजे गए प्रवासी पक्षियों के सैंपलों में भी एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हो गई है। लेबोरटरी में पांच वैज्ञानिकों की एक अलग टीम 24 घंटे काम कर रही हैं। यहां कोविड-19 के सैंपलों की जांच भी हो रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इस लेबोरेटरी में एक ही समय में इंसान और जानवर के वायरस पर समानांतर काम चल रहा है।

बर्ड फ्लू का स्ट्रेन बदला

भारतीय कृषि अनुंसाधन परिषद (आईसीएआर) की इस लेबोरेटरी में अप्रैल महीने में पहली बार कोविड-19 वायरस की जीनोम सिक्वेंसिंग भी शुरू हुई थी। इसके परिणाम एनआईवी पुणे से साझा किए गए थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि एवियन इन्फ्लूएंजा का स्ट्रेन इस बार बदला हुआ है। पहले वायरस का स्ट्रेन एच5एन1 था। इस बार स्ट्रेन एच5एन8 है। ये स्ट्रैन जानवरों व पक्षियों के लिए जरूर खतरनाक है लेकिन इंसानों पर इसका ज्यादा असर नहीं होगा।

मप्र में राजस्थान से आया बर्ड फ्लू का वायरस, सभी जिलों में अलर्ट

पशुपालन विभाग के संचालक डॉ. आरके रोकड़े कहते हैं कि मध्यप्रदेश में राजस्थान के सीमावर्ती हिस्सों से बर्ड फ्लू आया है। अब तक इंदौर, मंदसौर, आगर, खरगोन, उज्जैन, देवास, नीमच और सीहोर में कौए मृत मिले हैं। इसमें इंदौर और मंदसौर की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। कहीं भी पक्षी मृत मिले तो सैंपल भेजे जाएं। जहां मृत पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है, वहां पोल्ट्री फॉर्म के भी सैंपल लेने कहा गया है। हम पूरे प्रदेश में नजर रख रहे हैं।



Source link