- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- PWD Minister Gopal Bhargava Had Encroached Outside The Bungalow At Garhkota, Municipal Staff Broke From JCB
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मंत्री गोपाल भार्गव के गढ़ाकोटा स्थित बंगले के बाहर हटाया गया अतिक्रमण।
- मंगलवार को गढ़ाकोटा में दो स्थानों से हटाया गया अतिक्रमण, करीब 150 अस्थाई निर्माण तोड़े
प्रदेश के PWD मंत्री गोपाल भार्गव के गढ़ाकोटा स्थित बंगले के बाहर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन व नगर पालिका का संयुक्त अमला दल-बल के साथ मंत्री के बंगले पहुंचा और जेसीबी से बंगले के बाहर किए गए अतिक्रमण को तोड़ना शुरू किया। इसके साथ ही सागर-दमोह व पथरिया रोड से भी अतिक्रमण हटाया गया। अमले ने मंगलवार को गढ़ाकोटा में करीब 150 अस्थाई अतिक्रमण तोड़े।

मंत्री के बंगले के बाहर का अतिक्रमण हटाने के दौरान भीड़ लग गई।
गढ़ाकोटा नगर पालिका सीएमओ मनीष परते ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। सबसे पहले सागर-दमोह रोड से दुकानों के बाहर का अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद अमला पथरिया रोड पर दुकानों के बाहर का अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो कुछ लोग बहस करने लगे। जिन्हें पुलिस की मदद से शांत कराया और अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की।
सीएमओ ने बताया कि इसके बाद अमला मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले गणनायक पहुंचा। यहां बंगले के बाहर पेड़-पौधे की क्यारियां बनाकर अतिक्रमण किया गया था। दोनों और करीब 4-4 फीट की क्यारियां बनाई थी। इनमें पेड़-पौधे लगे थे, जिन्हें अमले ने तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि मुनादी कराकर लोगों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। जिन ने नहीं हटाया उनका अतिक्रमण तोड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम रहली जितेन्द्र पटेल, तहसीलदार कुलदीप पाराशर, थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा सहित नगर पालिका, राजस्व का अमला व पुलिस जवान मौजूद रहे।