मदद: किन्नर मुन्ना मामा ने दिया श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख 1 हजार रुपए का चे

मदद: किन्नर मुन्ना मामा ने दिया श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख 1 हजार रुपए का चे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गंजबासौदाएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

विहिप द्वारा चलाए जा रहे अयोध्या में श्रीराम निर्माण की सहायतार्थ निधि संकलन कार्य के दौरान मंगलवार को नगर किन्नर समाज के अध्यक्ष मुन्ना मामा ने 5 लाख 1 हजार रुपये का चेक श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के नाम सौंपा।

उन्होंने ने कहा कि जब त्रेता युग में भगवान रामलला का जन्म हुआ होगा। उस समय किन्नर समाज ने पूरे अवध में ही नहीं देश भर में बधाइयां गाई थीं। कालांतर में अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को मुगल आक्रांताओं ने ध्वस्त किया। आज पुनः भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है मैं अति उत्साहित हूं। इसलिए आज राम का दिया राम को ही समर्पित करने में बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वह किन्नर होने के बावजूद अपने घर में भी नियमित भगवान श्रीराम की पूजा करते हैंैं। उनके मन में एक अंतिम इच्छा भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला को देखने की रह गयी थी। भगवान की कृपा से अब वह भी पूरी होने जा रही है।

इस अवसर पर विहिप क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी, विभाग प्रचारक कैलाश लववंशी, विभाग सह कार्यवाह अजय सिंह रघुवंशी, जिला संघ चालक विनोद भाई शाह, लीना जैन ,भाजपा जिलाध्यक्ष डा.राकेश जादौन, विभाग प्रचार प्रचार प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव, विजय भावसार, त्रिवेश लोधी, निधि प्रमुख रीतेश रघुवंशी अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित थे।



Source link