दतिया जिले के भांडेर तहसील के नोवई गांव में खेत से चारा काटकर लौट रहे चाचा-भतीजे की नाव हसापुर बांध में पलट गई। हादसे में चाचा शैलेन्द्र उर्फ सालू (पुत्र अतर सिंह कुशवाहा) की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय भतीजा मनीष (पुत्र पप्पू कुशवाहा) तैरकर किसी तरह स
.
रविवार शाम शैलेन्द्र और मनीष खेत से नाव के जरिए बांध पार कर लौट रहे थे। अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वजन एक तरफ हो जाने से नाव पलट गई। दोनों पानी में गिर पड़े। मनीष तैरकर किनारे पहुंच गया, लेकिन शैलेन्द्र गहरे पानी में डूब गया।
थाना प्रभारी कोमल परिहार ने बताया कि
मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

ग्रामीणों की मदद से शव बरामद हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को खबर दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकाला गया। भांडेर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था।
ग्रामीणों ने बताया कि
हर साल हसापुर बांध भरने के बाद नोवई गांव पूरी तरह पानी से घिर जाता है। गांव के ज्यादातर खेत बांध के उस पार हैं। मजबूरी में लोग नाव से ही खेतों तक आते-जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नाव से आवाजाही के दौरान पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।

गांव के लोगों ने शासन-प्रशासन से बांध भरने के बाद सुरक्षित आवागमन का इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं रोकी जा सकें।