ICC Ranking: पाकिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड बना नंबर-1, टेस्ट इतिहास में पहली बार किया यह कारनामा

ICC Ranking: पाकिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड बना नंबर-1, टेस्ट इतिहास में पहली बार किया यह कारनामा


आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड नंबर 1 बन गया है (PIC: AP)

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 176 रनों से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात देकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 6, 2021, 10:24 AM IST

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 176 रनों से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan) को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात देकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking) में पहला स्थान हासिल कर लिया है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड टीम पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंची है.

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 118 रेटिंग के साथ टॉप में अपनी जगह बनाई है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया अब 116 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है. इस लिस्ट में भारत 114 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर और इंग्लैंड 106 प्वॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है.

इस लिस्ट में पाकिस्तान 82 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर है. इससे पहले 5 जनवरी को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर बना हुआ था. इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका, छठे नंबर पर श्रीलंका, आठवें नंबर पर वेस्टइंडीज, नौवें नंबर पर बांग्लादेश और 10वें नंबर पर जिम्बाब्वे है.

PAK vs NZ: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने दी 20 साल की सबसे बड़ी शिकस्तNZ vs PAK: काइल जेमीसन ने दोनों पारियों में झटके 5-5 विकेट, की डेनियल विटोरी की बराबरी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट की अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 659 रन बनाए थे. इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 297 रन बनाए थे. पाकिस्तान दूसरी पारी में 186 रनों पर ऑल आउट हो गई और हार का सामना करना पड़ा.

इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान के विलियमसन ने 238 रनों की शानदार पारी खेली और वह ‘मैन ऑफ द सीरीज’ रहे. वहीं, पहली पारी में 69 रन देकर 5 विकेट और दूसरी पारी में 48 रन देकर 6 विकेट लेने वाले काइल जेमीसन ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे. इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 101 रन से मात दी थी.








Source link