- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Minimum Temperature In Jabalpur Dropped By Five Degrees Celsius Due To The Northern Winds, The Sun Shone Since Morning
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आसमान साफ, सुबह से खिली धूप
- पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद अब ठंड करा सकती है अहसास
जिले में आठ दिन से छाए बादल अब पूरी तरह से छंट गए हैं। यही कारण रहा कि बुधवार को न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। पारे में गिरावट की एक बड़ी वजह हवाओं की दिशा में परिर्वतन भी है। दो किमी की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवाओं ने गुरुवार की सुबह ठंड का अहसास करा दिया। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों से आ रही गलन भरी हवा से अभी पारा और नीचे जाएगा।
सुबह से खिली धूप
बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट उत्तरी हवाओं के चलते हुई। आसमान साफ होते ही उत्तरी हवाओं से पारा लुढ़कने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी ये पारा और नीचे आएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। गर्मी के चलते दिन में लोगों को स्वेटर उतारने पड़े थे। पर गुरुवार को नजारा बदला हुआ है। सुबह ठंड का अहसास होते ही लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़े।
एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा
मौसम विभाग में सहायक मौसम वैज्ञानिक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि अभी इसका असर 10 जनवरी के बाद दिखेगा। मौसम साफ होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। गुरुवार सुबह आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज हुआ। बादल छंटने और धूप निकलने से दिन का तापमान 25 से अधिक जाने का अनुमान है।