Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नजारा सुबह साढ़े आठ बजे लालबाग मैदान का
- रात का पारा 14.9 डिग्री, यह औसत से 5 ज्यादा
मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में कुछ कमी आई। सोमवार रात जो पारा 16.6 डिग्री था, वह मंगलवार रात 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। हालांकि यह भी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। अरब सागर से आ रही नमी कम होने पर दो दिन ठंड महसूस होगी, लेकिन 9 जनवरी से फिर बादल छाने के आसार हैं। कारण यह कि पाकिस्तान तरफ से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) प्रदेश में सक्रिय होगा। इसकी वजह से बादल छाएंगे।
बुधवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। इधर, एक दशक में ऐसा पहली बार है जब नए साल के शुरुआती सभी दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड हो रहा। इन दिनों न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन जनवरी के सभी 6 दिन तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसका मतलब यह है कि आगामी 15 जनवरी तक तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा।
जनवरी में दिन-रात का पारा

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)