टीकमगढ़ में पुराने बस स्टैंड पर युवक को पीटा: वीडियो आया समाने; पीड़ित को पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में पुराने बस स्टैंड पर युवक को पीटा:  वीडियो आया समाने; पीड़ित को पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया – Tikamgarh News


टीकमगढ़ के पुराना बस स्टैंड पर मंगलवार देर रात एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अंसार (पिता अनवर शाह) है। घटना के दौरान मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।

.

किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब कोतवाली पुलिस के पास पहुंच गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पीड़ित युवक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अभी तक किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

घटना में एक युवक दूसरे को थप्पड़ मार रहा है।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, पुराना बस स्टैंड पर स्थित शराब दुकान के कारण शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। यहां आए दिन लड़ाई-झगड़े की घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।



Source link