मौसम ने बदला मिजाज: कोहरा और धुंध ने घेरा आसमान, ठंडी हवा भी चल रही, रात का पारा 14.5 डिग्री रहा, अब दिन में बढ़ेगी ठंड

मौसम ने बदला मिजाज: कोहरा और धुंध ने घेरा आसमान, ठंडी हवा भी चल रही, रात का पारा 14.5 डिग्री रहा, अब दिन में बढ़ेगी ठंड


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Fog And Mist Enveloped The Sky, Cold Air Is Also Moving, The Mercury At Night Is 14.5 Degrees, But The Day Will Increase Cold

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार को दिन में कोहरे के चलते तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

  • गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट
  • बुधवार को अधिकतक तापमान 26.5 डिग्री रहा

गुरुवार को अचानक से मौसम बदल गया है। कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत हुई है। रात का पारा मामूली गिरावट के साथ 14.5 डिग्री दर्ज हुआ है और हल्की सी ठंड रही है, लेकिन सुबह कोहरा होने और धूप न निकलने से दिन में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि सुबह से ठंडी हवा भी चल पड़ी है। जिस कारण मौसम में अगले 24 घंटे के अंदर तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले 6 से 7 दिनों में लगातार गर्म मौसम बना हुआ था, लेकिन गुरुवार की सुबह ने अचानक मौसम को बदल दिया है। शहर की सुबह कोहरे के साथ हुई है। सुबह 10 बजे तक धूप भी नहीं निकली है। यही कारण है कि तापमान में गिरावट की संभावना मौसम विभाग कर रहा है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहां से ठंडी हवा अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की तरफ आ रही है। यही कारण है कि ग्वालियर सहित अंचल में ठंडी हवा अगले 24 घंटे में अपना असर दिखाएगी। ठंडी हवा के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठंड का अहसास होगा।

लगातार बढ़ रहा था पारा

नए साल में 1 जनवरी के बाद से ही लगातार दिन और रात के पारे में उछाल बना हुआ था। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में बन रहा चक्रवातीय घेरा था। इस कारण आसमान में बादल छाए हुए थे और नमी बनी हुई थी। जिस कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवा पूरी तरह बंद हो गई थी। इसी वजह से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा था। तापमान बढ़ने से ठंड पूरी तरह गायब हो गई थी। अब गुरुवार को ठंडी हवा चलने से अगले 24 घंटे में ठंड बढ़ने की संभावना है।

बदले मौसम से पार्को में चहल-पहल

मौसम ज्यादा ठंडा नहीं है और हवा भी चल रही है। इस कारण बदले मौसम का आनंद लेने सुबह-सुबह बगीचों में सैर करने लोग काफी संख्या में पहुंचे हैं। बगीचों में आम दिनों की तरह चहल –पहल नजर आई है। अभी कड़ाके की ठंड के चलते पार्क में सैर पर आने वालों की संख्या काफी कम हो गई थी।



Source link