ये हमारा पुनर्जन्म है…: कटंगी रोड पर हुए भीषण ट्रक-कार एक्सीडेंट में जिंदा बच गए शिक्षक बोले- मौत छू कर निकल गई, ये चमत्कार ही था

ये हमारा पुनर्जन्म है…: कटंगी रोड पर हुए भीषण ट्रक-कार एक्सीडेंट में जिंदा बच गए शिक्षक बोले- मौत छू कर निकल गई, ये चमत्कार ही था


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Teachers Survived Alive In A Gruesome Truck car Accident On Katangi Road, The Teachers Said, Death Touched Us, It Was A Miracle

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निजी अस्पताल में भर्ती शिक्षक मनोज उपाध्याय और संजय पांडे (बेड पर लेटे हुए )

  • प्रिंसिपल आरके साहू के कंधे और पैर का हुआ ऑपरेशन, अन्य दो शिक्षकों की हालत भी खतरे से बाहर

‘ये ईश्वर का चमत्कार ही था, जो हम जिंदा हैं। मौत हमें छू कर निकल गई। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि दिमाग सुन्न हो गया था। आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। दहशत में मेरे सहयोगी बेहोश हो गए थे। सिर से खून निकल रहा था, तो प्राचार्य आरके साहू स्टेयरिंग में फंसे मदद के लिए चिल्ला रहे थे। कार से निकल कर हादसे को देखा, तो अंदर तक कांप गया। हादसे की सीसीटीवी फुटेज देखी तब लगा कि सचमुच ये हमारा पुनर्जन्म ही है।’

मौत को दी मात:600 मीटर कार को घसीट कर बोनट पर चढ़ा ट्रक, स्टेयरिंग में फंसे शिक्षक को 4 क्रेन, 2 हिटाची और एक ट्रैक्टर की मदद से बचाया गया

शिक्षक संजय पांडे की तरह सहकर्मी शिक्षक मनोज उपाध्याय भी इसे चमत्कार ही बता रहे थे। बोले कि ‘मैं तो हादसे के तुरंत बाद बेहोश हो गया था। होश आया, तो अस्पताल में खुद को जिंदा पाकर हैरान था।’ कटंगी हादसे में मौत को मात देने वाले शिक्षकों ने दैनिक भास्कर से उस दहशत भरे क्षण को साझा किया, तो उनके चेहरे पर खौफ साफ नजर आ रहे थे।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज।

खैरी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय कटंगी में सहायक शिक्षक संजय पांडे के मुताबिक ‘मैं और सहायक शिक्षक मनोज उपाध्याय प्राचार्य आरके साहू के साथ डीओ ऑफिस मीटिंग में गए थे। कलेक्टोरेट में भी कुछ काम था। इसके बाद शाम को कटंगी घर लौट रहे थे। कार एमपी 20 सीजी 0658 को प्राचार्य आरके साहू ही ड्राइव कर रहे थे। मनोज उनकी बगल वाली सीट पर और मैं पीछे बैठा था। कटंगी रोड पर सूरतलाई और बेलखाड़ू के बीच खैरी पेट्रोल पंप पर ये हादसा हुआ। कटंगी की ओर से ट्रक एमपी 09 केसी 5164 लहराते हुए आ रहा था।

‘सीसीटीवी देखकर रह गए हैरान’
हम अपनी साइड में थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने कार में जोर की टक्कर मारी। हमारी कार कटंगी की ओर जा रही थी, पर टक्कर के बाद ट्रक उसे विपरीत दिशा में 600 मीटर दूर तक घसीट ले गया। पेट्रोल पंप के बगल में 10 फीट नीचे कार गिर गई। तब ट्रक कार की बोनट के टेक पर रुक गया। ढलान पर ट्रक का रुकना भी चमत्कार ही था। हादसे के बाद लोगाें ने मुझे और शिक्षक मनोज को निकाला। तब हादसे की भयावहता दिखी। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। स्टेयरिंग में प्राचार्य आरके साहू का पैर फंस गया था। वह मदद के लिए चीख रहे थे। इसके बाद हमें अस्पताल पहुंचा दिया गया, जबकि प्राचार्य आरके साहू दो घंटे बाद अस्पताल लाए जा सके। घटना से संबंधी सीसीटीवी देखा तो हम सभी खुद को जिंदा पाकर हैरान थे।

प्राचार्य का हुआ ऑपरेशन
गोलबाजार स्थित निजी अस्पताल में प्राचार्य समेत तीनों शिक्षक भर्ती हैं। गुरुवार को प्राचार्य आरके साहू के कंधे और पैर का ऑपरेशन हुआ। उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जबकि शिक्षक संजय पांडे के चेहरे व हाथ में तो, मनोज उपाध्याय के कमर व सीने में चोटें आई हैं। दोनों शिक्षकों की हालत फिलहाल ठीक है।

उधर, हादसे से संबंधी एक और वीडियो गुरुवार को सामने आया। एक बाइक सवार ने एक किमी से ट्रक के पीछे चलकर ये वीडियो बनाया है। ट्रक चालक नशे में इस कदर धुत था कि वह रोड पर लहराते हुए चल रहा था। रास्ते में कई वाहन ट्रक की टक्कर से बचे थे।

इस तरह रेस्क्यू कर प्राचार्य आरके साहू को निकाला गया

इस तरह रेस्क्यू कर प्राचार्य आरके साहू को निकाला गया

दो घंटे लगे थे प्राचार्य को निकालने में

हादसे के बाद प्राचार्य आरके साहू को निकालने में दो घंटे लगे थे। चार क्रेन, दो पोकलेन मशीन की मदद से ट्रक को नियंत्रित किया गया। इसके बाद कार को ट्रैक्टर से टोचन कर खींचा गया, तब जाकर प्राचार्य आरके साहू को निकाला जा सका। इस पूरे रेस्क्यू में आशंका इस बात की थी कि ढलान पर कार के बोनट की टेक पर रुका चीप (पत्थर) लोड ट्रक लुढ़क न जाए। ऐसा होता, तो कार चकनाचूर हो सकती थी।



Source link