- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Bartan Bazar Robbery; Theft Looted Rs 2 Lakh From Shailesh Wadhwani Servant Car Dicky
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बदमाश ने दोपहिया की डिक्की खोल रुपए निकाल लिए।
बर्तन बाजार के व्यापारी शैलेष वाधवानी के नौकर की दोपहिया वाहन की डिक्की से 2 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने महज 10 सेकंड में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है।
छोटी ग्वालटोली टीआई संजय शुक्ला के अनुसार वाधवानी ने बुधवार शाम 5 बजे अपने कर्मचारी को घर पर 2 लाख रुपए रखने के लिए ज्यूपिटर लेकर भेजा था। कर्मचारी ने डिक्की में पैसे रखे और निकल गया। रास्ते में वाधवानी ने फोन लगाकर कहा कि उन्हें एक कॉपर व्यापारी से पैसे लेना है। वह सरवटे पर मिलेगा। इसलिए नौकर को फोन लगाकर वहां भेजा। नौकर गाड़ी लेकर खड़ा था तभी एक महिला ने इशारा कर बुलाया। नौकर गाड़ी छोड़कर थोड़ी दूर गया। महिला कै साथ एक हेलमेट वाला युवक भी था। दोनों ने एक फोटो देकर बताया कि ये उनके पिता है। दो दिन से गुम हो गए हैं। सरवटे पर होने का पता चला है। नौकर ने जानकारी होने सें मना किया। वापस आकर देखा तो डिक्की में रुपए नहीं थे। वह महिला से बात कर रहा था तब तक बाइक सवार दो बदमाश उसकी डिक्की से पैसे निकालकर ले गए थे। उनका हुलिया कैमरे में कैद हुआ है।
उधर, स्कीम नंबर 54 में एक दंपती ने आरोप लगाया है कि उनकी एक्टिवा की डिक्की से एक रिक्शा वाले ने पैसे निकाल लिए हैं। पैसे कितने गए हैं इसको लेकर संशय था। मामले में टीआई विजय नगर का कहना है कि जानकारी उन्हें भी मिली थी, लेकिन दंपती थाने नहीं पहुंचे। यदि वे आएंगे तो केस दर्ज करेंगे।