सतना में तीन दिन से तेज धूप का दौर: अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तक पहुंचा, 24 जुलाई से फिर बारिश की संभावना – Satna News

सतना में तीन दिन से तेज धूप का दौर:  अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तक पहुंचा, 24 जुलाई से फिर बारिश की संभावना – Satna News



सतना में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। तेज धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 34.5 डिग्री सेल्सि

.

वातावरण में सुबह 78 प्रतिशत और शाम को 69 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल की खाड़ी से बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए राजस्थान और पाकिस्तान तक मानसून ट्रफ लाइन बनी हुई है। 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से सतना समेत रीवा संभाग में फिर से तेज बारिश की संभावना है।

औसत 22.5 इंच बारिश दर्ज मानसून सीजन में 1 जून से 21 जुलाई तक जिले में औसत 22.5 इंच बारिश हो चुकी है। तहसीलवार बारिश का आंकड़ा इस प्रकार है – रघुराज नगर में 28.25 इंच, सोहावल में 19 इंच, बरौंधा में 26 इंच, बिरसिंहपुर में 18.5 इंच, रामपुर बाघेलान में 20.25 इंच, नागौद में 28 इंच, जसो में 10 इंच और उचेहरा में 29.5 इंच। जिले की सामान्य औसत वर्षा 35.5 इंच है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में 7.5 इंच बारिश दर्ज की गई थी।



Source link