IND VS AUS: ब्रिसबेन टेस्ट के लिए टीम इंडिया की मदद के लिए आगे आई बीसीसीआई (साभार-एपी)
India vs Australia: ब्रिसबेन में टीम इंडिया को 15 जनवरी से चौथा टेस्ट खेलना है जहां बेहद कड़े क्वारंटीन नियम हैं, वहां खिलाड़ियों को होटल के कमरों से बाहर आने की इजाजत नहीं है
टीम इंडिया की मदद के लिए आगे आई बीसीसीआई
बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘चर्चा अभी जारी है लेकिन आज बीसीसीआई ने औपचारिक रूप से पत्र भेजकर अपने खिलाड़ियों के लिये ब्रिसबेन (Brisbane Test) में होने वाले मैच के लिये कड़े पृथकवास नियमों में राहत देने की मांग की है. ‘ अधिकारी ने कहा, ‘हस्ताक्षर किये गये समझौते पत्र में दो कड़े पृथकवास का जिक्र नहीं किया गया था. भारत ने सिडनी में एक सख्त पृथकवास का पालन किया (जिसमें अभ्यास के बाद खिलाड़ी सीधे होटल के कमरे में पहुंचे). ‘
तो बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों की शिकायतों को संबोधित करते हुए क्या मांग की है और इस समय क्वींसलैंड स्वास्थ्य अधिकारियों का क्या पक्ष है? तो उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई की मांग सरल है. खिलाड़ी होटल बायो-बबल के अंदर एक दूसरे से मिलना जुलना चाहते हैं जैसा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान करते थे. वे होटल के अंदर एक दूसरे के साथ खाना चाहते हैं और साथ में ही टीम बैठकें करना चाहते हैं. यह कोई बड़ी मांग नहीं है. ‘ जहां तक सीए की सूचना का संबंध है तो उसने कहा है कि खिलाड़ी अपने कमरे के बाहर एक दूसरे से मिल सकते हैं लेकिन सिर्फ वे ही जो एक तल (फ्लोर) पर रूके हों. दो अलग अलग तल पर रूकने वाले खिलाड़ी एक दूसरे के संपर्क में नहीं आ सकते जो बात कईयों को हास्यास्पद लगी.उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई ने सीए को बताया है कि क्वारंटीन नियमों में छूट लिखित में दी जानी चाहिए. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सिडनी पहुंचने के बाद भारत के कड़े क्वारंटीन में हर फ्लोर पर पुलिस अधिकारी होते थे ताकि सुनिश्चित हो कि जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का कोई उल्लघंन नहीं हो. ‘ उन्होंने कहा, ‘उम्मीद करते हैं कि अगर टीम ब्रिसबेन पहुंचती है तो इस तरह का कुछ नहीं होगा. हम यही चाहते हैं कि आईपीएल की तरह का बायो-बबल हो. ‘
IND VS AUS: मोहम्मद सिराज के आंसू देख वसीम जाफर को आई एमएस धोनी की याद
भारतीय खिलाड़ियों को सिडनी में चल रहे तीसरे टेस्ट के लिये होटल क्वारंटीन में रखा गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने यह कहकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी कि उस समय ‘होटल में रहना चुनौतीपूर्ण’ था जबकि बाहर से शहर ‘सामान्य’ दिख रहा हो. अगर क्वींसलैंड अधिकारियों का रूख नरम नहीं हुआ तो चौथा टेस्ट समान तारीख में सिडनी में खेला जा सकता है लेकिन इसकी संभावना कम है क्योंकि बातचीत का दौर जारी है.