विकेट बचाने में लगे थे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
मैक्ग्रा ने कहा, ‘‘वे रन बनाने और गेंदबाजों पर हावी होने के बजाय अपने विकेट बचाये रखने पर ध्यान दे रहे थे. जब आपको पता चलता है कि बल्लेबाज पिच पर टिके रहने के लिये संघर्ष कर रहा है तो इससे गेंदबाज को थोड़ा मौका मिल जाता है और फिर बल्लेबाज को आउट करने में देर नहीं लगती.’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जिस तरह से रहाणे ने बल्लेबाजी की, गिल ने बल्लेबाजी की, ऋषभ पंत, जडेजा ने बल्लेबाजी की, इन खिलाड़ियों ने दिखाया कि कैसे बल्लेबाजी करनी चाहिए.’’जसप्रीत बुमराह की तारीफ की
मैक्ग्रा ने भारतीय गेंदबाजों की प्रशंसा की और स्वयं को जसप्रीत बुमराह का बड़ा प्रशंसक करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘आप भारतीय गेंदबाजों से श्रेय नहीं छीन सकते हो. जसप्रीत बुमराह ने जिस तरह से सीरीज में गेंदबाजी की है वह शानदार है. मैं बुमराह का बड़ा प्रशंसक हूं. मैंने कुछ अवसरों पर उससे बात की तथा वह जिस तरह से सोचता है और उस पर अमल करता है वह मुझे पसंद है. ’’
यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में राष्ट्रगान के समय मोहम्मद सिराज हुए भावुक, छलके आंसू
भारतीय गेंदबाजों ने जिस लेंथ पर गेंदबाजी की उससे भी मैक्ग्रा प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का आनंद लेता है. मोहम्मद सिराज टीम में आया. मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की. ऑस्ट्रेलिया में कभी आप अच्छी उछाल हासिल कर सकते हो और शार्ट पिच गेंदबाजी करते हो लेकिन उन्होंने अच्छी लेंथ से गेंदबाजी की.’’
मैक्ग्रा ने रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘अश्विन हमेशा पहले टेस्ट मैच में अच्छी गेंदबाजी करता है लेकिन फिर सीरीज के बाकी मैचों में वैसी लय नहीं रख पाता लेकिन उसने जिस तरह से मेलबर्न में गेंदबाजी की वह बेजोड़ थी.