अभियान: स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए फिर से नगर परिषदों ने कसी कमर, अभियान शुरू

अभियान: स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए फिर से नगर परिषदों ने कसी कमर, अभियान शुरू


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

आलमपुर/लहार19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए फिर से नगर परिषदों ने कसी कमर, अभियान शुरू
  • आलमपुर व लहार नगर में स्वच्छता के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

जनवरी महीने के आखिरी में शुरू हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आलमपुर और लहार नगर परिषदों ने कमर कस ली है। परिषदों ने अपने-अपने नगर के स्कूल, सड़क और सामुदायिक भवनों के आसपास पड़े ऐसे कचरे को उठाना शुरू किया है जो रोजमर्रा की सफाई में नहीं उठ पाता। इसके साथ ही नगर परिषद के अधिकारी वार्डों में घूमकर लोगों को गली और सूखा कचरा अलग-अगल डस्टबिन में डालने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जनवरी माह में हर वर्ष भारत स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होता है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस सर्वेक्षण में देशभर के सभी निकायों में कड़े स्तर पर प्रतियोगिता होती है। सभी की कोशिश बेहतर स्वच्छता रैंकिंग लाने की होती है। इस वर्ष आलमपुर और लहार नगर परिषदों ने इस बार बेहतर रैंकिंग लाने के लिए अपने प्रयास शुरू कर दिया हैं।

वार्डों में कराई गई सफाई

स्वच्छता अभियान को शुरू करते हुए गुरुवार को आलमपुर नगर परिषद ने नगर के सभी 15 वार्डों में सड़कों से कचरे का उठाव करते हुए नाले और नालियों की सफाई कराई आैर सार्वजनिक शौचालयों की सफाई कराई गई। सीएमओ रामबाबू गुप्ता ने बताया स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वार्डों में घर-घर से कचरा उठाने का कार्य शुरू किया है। जनवरी माह के अंत में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है।

कचरा वाहन में ही डालें

सीएमओ रामबाबू गुप्ता ने नागरिकों से कहा है कि वे नगर को साफ-सुथरा रखने में नपा को अपना सहयोग प्रदान करें। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें, घरों व दुकानों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करें और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए आने वाले सफाई मित्र के वाहन में ही कचरे को दें। नगर को साफ और स्वच्छ बनाने में सहयोग करें, ताकि सभी स्वस्थ्य रहें।

अलग-अलग रखें गीला व सूखा कचरा, दी समझाइश

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद लहार ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां शुरू की है। गुरुवार को सीएमओ महेश पुरोहित ने नगर के घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने की समझाइश देकर लोगों को बताया कि परिषद द्वारा गीला कचरा जिसमें घर से निकलने वाली खाद्य सामग्री, सब्जी अवशेष आदि के लिए हरा डस्टबिन तथा पॉलिथिन, प्लास्टिक, कांच आदि के लिए नीले रंग के डस्टबिन रखवाए हैं, ताकि अलग कचरा एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादन कर सकें। इस बार सर्वे में लहार नगर परिषद अडंर 50 में स्थान जरूर बनाएगी।



Source link