- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Rape Was Carried On By Taking The Minor To Mumbai For One And A Half Years, When He Returned Home, Policemen Went Up
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- रहली पुलिस ने दो लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया
रहली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दुष्कर्मियों के चंगुल से दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया है। आरोपी शादी का झांसा देकर उनके साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहे थे। एक मामले में आरोपी 15 साल की लड़की को भगाकर मुंबई ले गया। वहां पिछले डेढ़ साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी जब हफ्ते भर पहले घर लौटा, तो पुलिस ने गुरुवार को उसे दबोच लिया और लड़की को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। वहीं, दूसरे मामले में आरोपी लड़की को अपने घर में ही रखे था।पिछले दो माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मां को किया फोन तो मिली लोकेशन
रहली पुलिस के मुताबिक मई 2019 में खैराना गांव की 15 वर्षीय लड़की को सुरखी के हीरापुर गांव का अरुण ठाकुर शादी का झांसा देकर मुंबई ले गया। वहां किराए से मकान लेकर लड़की को रखा। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पकड़ने जाने के डर से आरोपी ने लंबे समय तक घर भी संपर्क नहीं किया। इससे पुलिस को आरोपी की लोकेशन नहीं मिल पाई। घर की याद आने पर करीब हफ्ते भर पहले ही आरोपी गांव हीरापुर लड़की को लेकर लौटा। वहां से लड़की ने अपनी मां को फोन किया। सीडीआर के माध्यम से पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाकर आरोपी की लोकेशन ट्रैस की। गुरुवार को अरुण को पुलिस ने घर से ही दबोच लिया। पुलिस ने लड़की को छुड़ाकर परिजन को सौंप दिया।
अक्टूबर में ले गया था लड़की को
दूसरा मामला गढ़ाकोटा के रेंगुवा गांव का है। आरोपी विजय रजक रजवांस गांव की साढ़े 15 साल की लड़की को अक्टूबर माह में भगाकर ले गया था। आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा दिया। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, आरोपी घर पर ही है। रहली पुलिस ने गांव में आरोपी के घर पर दबिश दी, तो लड़की समेत आरोपी पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया, वह लड़की को अपने घर में ही रखे था।
मोबाइल न चलाने की वजह से पुलिस को आरोपी की लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। मामले में भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार्रवाई में टीआई रोहित मिश्रा, उप-निरीक्षक रामू प्रजापति, महिला आरक्षक निशा प्यासी, कविता दुबे, आरक्षक रवि पटेल, पार्थ पटैरिया और संजय जाट शामिल रहे।