गांजा तस्कर का मकान जमींदोज: एक दिन पहले जिस घर से 150 किलो गांजा मिला, वह बगैर डायवर्शन व परमिशन के बनाया गया, प्रशासन ने ढहाया

गांजा तस्कर का मकान जमींदोज: एक दिन पहले जिस घर से 150 किलो गांजा मिला, वह बगैर डायवर्शन व परमिशन के बनाया गया, प्रशासन ने ढहाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The House From Which 150 Kg Of Cannabis Was Found, Was Built Without Diversion And Permission, The Administration Collapsed

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेसीबी से गांजा तस्वीर रामकुमार श्रीवास्तव का मकान ढहा दिया गया।

गांजा तस्कर रामकुमार श्रीवास्तव के यहां से गुरुवार को 150 किलो गांजा बरामद होने के बाद दूसरे ही दिन शुक्रवार को प्रशासन ने उसके मकान को ढहा दिया। प्रशासन, पुलिस व राजस्व अमला पटकुई स्थित फौजीधाम कॉलोनी पहुंचा। यहां 683 वर्गफीट में बिना अनुमति बना आरोपी का मकान तोड़ दिया। आरोपी के घर से तराजू व इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मिला है।

दोपहर करीब 4 बजे एसडीएम पवन बारिया, कैंट टीआई सरबजीत सिंह परिहार, निगम व राजस्व अमले के साथ रामकुमार श्रीवास्तव के घर पहुंचे। ताला तोड़कर पुलिसकर्मियों ने सामान निकाला। मेन लाइन से बिजली कनेक्शन काट घर को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की। एसडीएम ने बताया, आरोपी रामकुमार ने 683 वर्गफीट एरिया में मकान बना लिया था। मकान ग्रीनलैंड भूमि पर बना था, जिसका डायवर्शन भी नहीं किया गया। साथ ही, पंचायत से निर्माण की अनुमति भी नहीं ली गई है।

10 लाख रुपए थी मकान की कीमत

एसडीएम ने बताया, जांच के बाद आरोपियों को गुरुवार को ही नोटिस दिया था। 24 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन जवाब न मिलने पर कार्रवाई की गई है। माफियाओं के खिलाफ प्रदेश में अभियान चल रहा है। इसी के तहत कार्रवाई की गई है। मकान की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। खास है, कार्रवाई के दौरान एक महिला भी पहुंची, उसने मकान पर अपनी दावेदारी जताई। हालांकि कुछ देर बाद वह चली गई। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार, पटवारी व कैंट थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

तीन दर्जन बदमाशों की लिस्ट तैयार

एसडीएम पवन बारिया ने बताया, जिले भर के करीब तीन दर्जन बदमाश व माफियाओं की सूची बनाई गई है। लिस्ट में ऐसे बदमाशों के नाम शामिल हैं, जिन पर करीब दर्जन भर या अधिक मामले दर्ज हैं। इनके अतिक्रमण व अवैध कब्जों पर सोमवार से द्वितीय चरण के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया, जनवरी के पूरे माह कार्रवाई की जाएगी।



Source link