Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आखिर इंतजार खत्म हुआ। उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज ट्रैक पर सोमवार से मालगाड़ियों दौड़ने लगेंगी। 11 फरवरी को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने इस ट्रैक का निरीक्षण किया था। 18 दिन बाद यहां ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि यात्री ट्रेन के लिए दो सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल उज्जैन से माल की बुकिंग नहीं की जा सकेेगी। ऐसा इसलिए कि उज्जैन में बुकिंग यार्ड नहीं है।
डीआरएम विनीत गुप्ता के अनुसार पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज खंड का गेज परिवर्तन के बाद 1 मार्च से मालगाड़ियों के लिए खोला जाएगा। 21.54 किलोमीटर खंड का गेज परिवर्तन और रेलवे संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद इस खंड पर पहली मालगाड़ी रहेगी। आसपास के लोगों से आग्रह है कि उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज रेलखंड पर रेल लाइन के आसपास न जाएं।
उज्जैन-फतेहाबाद के बीच कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने 6 घंटे निरीक्षण किया था। शिप्रा ब्रिज से फतेहाबाद तक हर निर्माण की बारीकी से जांच की थी। उसके बाद फतेहाबाद से शिप्रा ब्रिज कैबिन तक 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन दौड़ाई थी।