मोहम्मद समी ने लगाया पीसीबी पर भेदभाव का आरोप
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी (Mohammad Sami) ने पीएम इमरान खान से इंसाफ की गुहार की, कहा-मुझे 2 साल से सिस्टम से बाहर किया हुआ है
मोहम्मद सामी ने साथा पीसीबी पर निशाना
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने वीडियो में कहा, ‘मैंने टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, वनडे क्रिकेट में भी मैंने सबसे तेज गेंद फेंकी लेकिन उन्हें स्पीड गन खराब कहकर माना नहीं गया. मुझे सही मौके नहीं मिले और भेदभाव का शिकार हुआ हूं. मेरे साथ नाइंसाफी शायद इसलिए हुई क्योंकि मैं कराची का हूं या फिर मेरी शक्ल खराब है. सामी आगे बोले, ‘मुझे फंसाने की कोशिश की गई, मेरे खिलाफ विवाद खड़े किये गये. मुझे मैच फिक्सिंग में फंसाने की कोशिश की गई. मेरा तो इससे दूर-दूर तक वास्ता नहीं है. दो साल से मुझे सिस्टम से बाहर किया हुआ है. मुझे क्रिकेट से मोहब्बत है और मैं बहुत कुछ करना चाहता हूं लेकिन मुझे मौका नहीं दिया जा रहा. बस अपने खास लोगों को ही पाकिस्तान की टीम में जगह दी जा रही है. क्रिकेट कमेटी से लेकर पीएम इमरान खान तक इस मामले को देखें तो अच्छा होगा.’
IND VS AUS: मार्नस लाबुशेन को शेन वॉर्न-एंड्रयू सायमंड्स ने दी भद्दी गाली, उड़ाया मजाक, Video वायरल
मोहम्मद सामी का करियर
बता दें मोहम्मद सामी ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट मैचों में 85 विकेट झटके हैं. साथ ही इस तेज गेंदबाज ने 87 वनडे में 121 विकेट अपने नाम किये हैं. सामी ने पाकिस्तान के लिए 13 टी20 मैचों में कुल 21 शिकार किये हैं. सामी ने अपना आखिरी टेस्ट 2012, आखिरी वनडे 2015 और आखिरी टी20 मैच 2016 में खेला था, तभी से वो पाकिस्तानी टीम से बाहर हैं.