IND vs AUS, 3rd Test: जसप्रीत बुमराह का मजेदार वीडियो वायरल (Twitter/Screengrab)
IND vs AUS, 3rd Test: मैच के पहले दिन मैदान पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की नकल उतारते हुए दिखे. सोशल मीडिया पर बुमराह का यह वीडियो वायरल हो रहा है और फैन्स इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.
मैच के पहले दिन मैदान पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की नकल उतारते हुए दिखे. सोशल मीडिया पर बुमराह का यह वीडियो वायरल हो रहा है और फैन्स इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो में बुमराह स्मिथ की वैसी नकल कर रहे हैं, जैसा रिएक्शन वह शॉट खेलने के बाद देते हैं.
एमएस धोनी का IPL में 150 करोड़ रुपये कमाना तय, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, जसप्रीत बुमराह की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने एक डिफेंसिव शॉट खेला. इसके बाद उन्होंने अपने कंधों को उचकाते हुए एक रिएक्शन दिया. स्मिथ का ऐसा रिएक्शन देख बुमराह खुद को रोक नहीं पाए और उन्हें भी हंसी हा गई.ICC रैंकिंग: ‘घर का शेर’ बन गया नंबर-1, भारत विदेश में 3 गुने मैच जीतकर भी तीसरे नंबर पर
इसके बाद जब बुमराह गेंद फेंकने के लिए वापस जा रहे थे तो उन्होंने स्मिथ के इस रिएक्शन की नकल की. स्मिथ के रिएक्शन की नकल काफी फनी थी, जिसको देखकर उनके पास खड़े साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज भी हंस पड़े.
Hahaha @Jaspritbumrah93 reaction on Smith #AUSvIND pic.twitter.com/vjgOMokAMn
— Jasprit Bumrah FC (@JBFC93) January 7, 2021
सिडनी टेस्ट के पहले दिन नहीं मिली बुमराह को सफलता
सिडनी टेस्ट के पहले दिन जसप्रीत बुमराह को कोई सफलता नहीं मिली. बारिश की वजह प्रभावित पहले दिन सिर्फ 55 ओवर ही डाले जा सके. वहीं, पिछले दो मैचों में खराब फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ अपने रंग में लौटते हुए नजर आ रहे हैं. मैच के दूसरे दिन उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है. वहीं, दूसरी तरफ ग्रोइन चोट से वापस लौटे वॉर्नर के लिए सिडनी टेस्ट का पहला दिन काफी मुश्किल रहा. वह महज 5 रन की निजी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए.