मौसम ने फिर ली करवट: दिन की शुरुआत रिमझिम के साथ, 1.8 मिमी बारिश रिकार्ड, न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री बढ़कर 18.8 तक पहुंचा

मौसम ने फिर ली करवट: दिन की शुरुआत रिमझिम के साथ, 1.8 मिमी बारिश रिकार्ड, न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री बढ़कर 18.8 तक पहुंचा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहरभर में सुबह कुछ क्षेत्रों में तेज तो कुछ जगह रिमझिम बारिश हुई।

शनिवार सुबह की शुरुआत बारिश और काेहरे के बीच हुई। कहीं रिमझिम तो कहीं बारिश ने रफ्तार पकड़ी। देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी का दौरा सुबह भी चलता रहा। सुबह 8 बजे तक 1.8 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। बारिश के बाद भी रात में गर्मी का एहसास हुआ, इसका कारण तापमान के 18 डिग्री तक पहुंचना रहा। रात का पारा 18.8 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि एक-दो इसी प्रकार से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होगी। कोहरे के कारण दृश्यता 1000 मीटर की रही।

शुक्रवार ना तो दिन ठंडा रहा ना ही रात ठिठुरी। अधिकतम तापमान गुरुवार की अपेक्षा 0.8 डिग्री और बढ़कर 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 0.9 डिग्री बढ़कर 16.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। गुरुवार को दिन-रात का तापमान क्रमश: 28 और 15.2 डिग्री रहा था। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में प्रवेश करने का असर तापमान पर पड़ रहा है। उत्तरी हवा नहीं आ रही जो हिमालय क्षेत्र से ठंड लाती है।

आगे क्या : तापमान और बढ़ेगा
बादल छाए रहने से बारिश जैसे हालात बने रहेंगे। अगली कुछ और रात न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से अधिक रहा सकता है।



Source link