IND vs AUS: भारत ने की खराब रिकॉर्ड की बराबरी, 88 साल में छठी बार 3 बल्लेबाज रन आउट

IND vs AUS: भारत ने की खराब रिकॉर्ड की बराबरी, 88 साल में छठी बार 3 बल्लेबाज रन आउट


हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन रन आउट हुए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 338 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 244 रन बनाकर आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 94 रन की बढ़त मिली.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 9, 2021, 10:16 AM IST

नई दिल्ली. भारतीय टीम ऑस्स्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बेहतरीन शुरुआत के बावजूद बैकफुट पर पहुंच गई है. मैच का तीसरा दिन भारत के लिए बेहद खराब साबित हुआ. भारतीय टीम इस दिन 244 रन बनाकर आउट हो गई. टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज रन आउट हुए. यह 88 साल के भारतीय टेस्ट इतिहास में छठा मौका है, जब किसी मैच की एक पारी में तीन बल्लेबाज रन आउट हुए हैं. वैसे एक बार भारत अपने चार विकेट रन आउट से गंवा चुका है. यानी, यह कुल मिलाकर सातवां मौका है जब भारत के 3 या इससे अधिक बल्लेबाज रन आउट हुए हैं. आइए जानते हैं कि इन मैचों में रिजल्ट क्या रहा और सबसे अधिक रन आउट होने का विश्व रिकॉर्ड किस देश के नाम है.

रिकॉर्ड की बात करने से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की बात कर लेते हैं. सात जनवरी को शुरू हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 338 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 244 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 94 रन की विशाल बढ़त मिली. भारत की ओर से शुभमन गिल (50) और चेतेश्वर पुजारा (50) अर्धशतक लगाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके. जोश हेजलवुड ने दो और मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया.

यह 2008 के बाद पहला मौका है जब भारत ने एक पारी में तीन विकेट रन आउट से गंवाए हैं. साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह रन आउट थे. वह मैच ड्रॉ रहा था.








Source link