होंडा ने H, ness CB 350 बाइक की कीमत बढ़ाई.
होड़ा ने H’ ness CB 350 के DLX वेरिएंट की कीमत में 1,500 रुपये और DLX Pro की कीमत में 2,500 रुपये की वृद्धि की है. आपको बता दें होंडा ने इस बाइक को अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया था.
कितनी बढाई कीमत- होड़ा ने H’ ness CB 350 के DLX वेरिएंट की कीमत में 1,500 रुपये और DLX Pro की कीमत में 2,500 रुपये की वृद्धि की है. आपको बता दें अक्टूबर में जब ये बाइक लॉन्च हुई थी तब DLX वेरिएंट की कीमत 1 लाख 85 हजार रुपये थी. ऐसे में अब इस बाइक कीमत 1 लाख 86 हजार 500 रुपये हो गई. वहीं लॉन्चिंग के समय DLX Pro की कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये थी जो अब 1 लाख 92 हजार रुपये की हो गई है.
यह भी पढ़ें: 2021 की शुरुआत में Maruti Suzuki की कारों पर मिल रही है आकर्षक छूट, जानिए सबकुछ
H’ ness CB 350 का इंजन- होंडा की इस कार में 348.36cc, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है. जो 20.8bhp पावर और 30Nm टॉर्क जेनेरेट करता है. बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इस बाइक में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं. होंडा की यह बाइक स्मार्टफोन वॉइस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS) और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) जैसे आधुनिक फीचर्स से लैस है.यह भी पढ़ें: Nissan Kicks पर मिल रही है 80 हजार रुपये तक की छूट, जानिए पूरा ऑफर
H’ ness CB 350 के फीचर्स- Honda CB350 को कंपनी ने भले ही रेट्रो लुक दिया है, लेकिन इस बाइक को अत्याधुनिक तकनीक और फीचर्स से लैस किया गया है. इस बाइक में कंपनी ने LED लाइटिंग के साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. जिसमें बाइक के रियल टाइम एवरेज, माइलेज, बैटरी वोल्टेज और गियर पोजिशन जैसी जानकारियां भी मिलती हैं.