India vs Australia: दो बार डीआरएस लेकर चूके टिम पेन, पुजारा के पक्ष में फैसला होने पर अंपायर पर भड़के

India vs Australia: दो बार डीआरएस लेकर चूके टिम पेन, पुजारा के पक्ष में फैसला होने पर अंपायर पर भड़के


भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच सिडनी में हो रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) अंपायर के फैसले से नाराज दिखे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच सिडनी में हो रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) अंपायर के फैसले से नाराज दिखे.

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में पहला खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के 338 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने तीसरे दिन 6 विकेट खोकर 195 रन बना लिए हैं. क्रीज पर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन खेल रहे हैं. सिडनी टेस्ट ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) के लिए बेहद बुरा साबित हो रहा है. पहली पारी में पेन सिर्फ एक बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए. दूसरी ओर भारत की पहली पारी में कप्तान पेन ने दो बार डीआरएस लिया और दोनों बार वह चूक गए.

मैच के तीसरे दिन मार्नस लाबुशेन की एक गेंद को भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लेग साइड की ओर खेला. गेंद उनके बल्ले के पास से निकलती हुई टिम पेन के दस्तानों में समा गई. पेन पूरी तरह आश्वत थे कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है तो उन्होंने डीआरएस ले लिया. हालांकि थर्ड अंपायर ने पंत को नॉटआउट करार दिया.

पुजारा भी डीआरएस से बचे
इससे पहले पेन ने चेतेश्वर पुजारा के खिलाफ भी डीआरएस लिया था और उस समय भी उन्हें निराशा हाथ लगी. चेतेश्वर पुजारा एक गेंद खेलने के प्रयास में शॉर्ट लेग पर पकड़े गए. ऑस्ट्रेलिया ने अपील की लेकिन अंपायर पॉल विल्सन ने आउट की अपील को नकार दिया. हॉटस्पॉट या स्निको पर बल्ले से गेंद मारने का कोई सबूत नहीं था. हालांकि स्निको में बेहद मामूली स्पाइक था, लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला फील्ड अंपायर विल्सन पर छोड़ दिया. विल्सन ने पुजारा ने नॉटआउट करार दिया. इस फैसले से पेन भड़क गए और उन्होंने विल्सन से शिकायत भी की. उन्होंने विल्सन को दूसरे टेस्ट मैच की याद दिलाई.

मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में टिम पेन भी कुछ इसी तरह आउट हुए थे. रवींद्र जडेजा की गेंद को विकेटकीपर ऋषभ पंत के द्वारा लपकने के बाद मैदानी अंपायर पॉल रीफेल के फैसले के खिलाफ भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने डीआरएस लिया था. जिसके बाद तीसरे अंपायर पॉल विल्सन ने पेन को आउट करार दिया.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: जडेजा का थ्रो देखकर वसीम जाफर ने मारा बाजीराव मस्‍तानी फिल्‍म का डायलॉग, कहा- संदेह नहीं करते

Ind vs Aus: ऋषभ पंत ने ऑस्‍ट्रेलिया में हासिल किया बड़ा मुकाम, इस मामले में विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्‍गजों से निकले आगे

इससे पहले भारतीय टीम की शुरुआत तीसरे दिन अच्छी नहीं रही. कप्तान अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए पुजारा के साथ 32 रनों की साझेदारी की. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे हनुमा विहारी भी कुछ खास नहीं कर सके. इस सीरीज में फॉर्म से जूझ रहे विहारी जब चार रन पर खेल रहे थे तो उन्हें जोश हेजलवुड ने रन आउट कर दिया.








Source link