आ गया बचत करने का मौका
अगर आप इस महीने कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. जनवरी 2021 में Renault अपनी गाड़ि़यों पर भारी डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 10, 2021, 5:55 AM IST
Renault Kwid- रैनो क्विड अपने आप में काफी सस्ती कार है. इसके एएमटी वेरिएंट पर कंपनी 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और इतना ही एक्सचेंज बोनस दे रही है. एक्सचेंज बोनस के रूप में इस कार पर 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है, जो अतिरिक्त रेनो कार खरीदने वालों को नकद डिस्काउंट के रूप में मिलेगा. क्विड पर इस महीने 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये तक का रूरल डिस्काउंट भी मिल रहा है. दोनों ऑफर में से एक बार में केवल एक ही ऑफर का फायदा लिया जा सकता है.
Renault Triber- Renault Triber के RXL, RXT और RXZ वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, वहीं इसके एएमटी वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. RXL, RXT और RXZ वेरिएंट पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, वहीं इसके एएमटी वेरिएंट पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. ट्राइबर पर चुनिंदा कर्मचारियों को 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है. वहीं रूरल ग्राहकों जैसे किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्य को कंपनी 5,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट भी दे रही है.ये भी पढ़ें : Nissan Kicks पर मिल रही है 80 हजार रुपये तक की छूट, जानिए पूरा ऑफर
Renault Duster Turbo- Renault Duster Turbo के RXE वेरिएंट पर केवल 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है. रेनो के पुराने ग्राहकों को 15,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस या नकद डिस्काउंट के रूप में मिलेगा. इस कार पर 30,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का रूरल ऑफर भी दिया जा रहा है. ग्राहक एक बार में इनमें से केवल एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं.