कोहरा: हल्की बारिश के बाद छाया कोहरा, देर रात शहर को कोहरे ने लिया आगोश में

कोहरा: हल्की बारिश के बाद छाया कोहरा, देर रात शहर को कोहरे ने लिया आगोश में


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Shadow Fog After Light Rain, Zero Visibility Of 5 Feet Away, Fog Took Over The City Late At Night

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देर रात निपनिया क्षेत्र में 11 बजे से कोहरा दिखाई दिया।

शनिवार सुबह से ही हल्की बारिश और घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी। दोपहर तक धूप नहीं निकली। सुबह से ऐसा मौसम होने के कारण यह उम्मीद लगाई जा रही है कि स्थिति दिनभर ऐसी ही रहेगी। इंदौर के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई है। शहर में सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। देर रात 11 बजे से कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिए था। रात 11 बजे से विजिबिलिटी धीरे धीरे कम होती गई।

मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। धुंध, बारिश और शीतलहर के बीच गर्मी का भी अहसास लोगों को हो रहा था। जनवरी के पहले सप्ताह में जहां कड़ाके की ठंड पड़ी वहीं इसी सप्ताह में पहले बारिश हुई और अब दिन और रात के तापमान में अचानक गिरावट आई है। मौसम में हुए इस परिवर्तन से किसान भी चिंतित है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में इंदौर सहित प्रदेश के पश्चिमी जिलों में एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई इलाकों दो से तीन दिन तक बादल रह सकते है। पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क ही रहेगा।



Source link