- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Day And Night Temperatures Rose Again, The Minimum Temperature Rose 0.9 Degrees To 13.5 Degrees Celsius.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रविवार सुबह भी कोहरा रहा है, पहाड़ी से लिया गया शहर का दृश्य।
- शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा था
मौसम कभी ठंडा तो कभी गर्म बना हुआ है। हर दिन मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। शनिवार को पांच दिन बाद रात का तापमान 2.3 डिग्री तक लुढ़का था, पर रविवार को फिर लगभग 0.9 डिग्री उछलकर 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यही कारण है कि रविवार सुबह ठंड का अहसास तक नहीं हुआ है।
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में चक्रवातीय घेरा अभी भी बना हुआ है। हां अब उतना मजबूत नहीं है, लेकिन अंचल के मौसम को प्रभावित कर रहा है। चक्रवातीय घेरे के चलते बादल छा रहे हैं। यही कारण है कि दिन और रात का तापमान लगातार उछाल मार रहा है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा था, जो बीते दिवस से 2 डिग्री ज्यादा था। इसी तरह रविवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा है जो बीते दिवस से 0.9 डिग्री तक ज्यादा रहा है। यही कारण है रविवार को ठंड गायब रही।
अब बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय का कहना है कि जो सिस्टम अभी तक बना हुआ था वो अब कमजोर पड़ चुका है। इसलिए तापमान अब और नहीं उछलेगा। जल्द मौसम साफ होगा और ठंडी हवा सर्दी लेकर आएगी।
सुबह कोहरा फिर खिली धूप
रविवार को सुबह सुबह आसमान में कोहरा नजर आया है। इसके बाद तेज धूप भी निकली है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि रविवार को मौसम साफ रहता है तो 24 घंटे में ठंड बढ़ सकती है। सोमवार की सुबह ठंड के साथ हो सकती है।