पेयजल: कॉइन बॉक्स आरओ वाटर बंद होने से सैलानावासी परेशान

पेयजल: कॉइन बॉक्स आरओ वाटर बंद होने से सैलानावासी परेशान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगरवासियों को शुद्ध पेयजल मिले इस उद्देश्य से नगर परिषद परिसर में तीन साल पहले कॉइन बॉक्स आरओ वाटर लगवाया था। यह पिछले 1 माह से बंद है। इस कारण जो क्षेत्रवासी आरओ का पानी इस्तेमाल करते हैं वे परेशान हो रहे हैं। उन्हें बाजार में ज्यादा राशि देकर पानी मंगवाना पड़ रहा है। आरओ संचालित करने वाली संस्था व नगर परिषद के सहयोग से लगातार इस आरओ वाटर को चलाती आ रही है। क्षेत्र के सिद्ध पालसिंह सिसौदिया, दिलीप राठौर, अजय ग्वाले ने बताया कि आरओ वाटर बंद होने से बाजार से निजी आरओ वाटर सेंटर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। कंपनी के संचालक आनंद जैन ने बताया कि प्लांट के कॉइन बॉक्स की प्लेट व सेंसर खराब हो जाने के कारण अभी असुविधा हो रही है। यह पार्ट्स पुणे की एक कंपनी बनाती है। कोरोना काल की वजह से उत्पादन बंद था। अब उत्पादन शुरू हो चुका है तीन से चार दिन में यह आरओ वाटर प्लांट शुरू हो जाएगा। इस सबंध में नगर परिषद सीएमओ जे पी गुहा ने बताया प्लांट शुरू करने के लिए संबंधित को पत्र लिखा गया है जल्द इसको चालू कर दिया जाएगा।



Source link