Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया
बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही महिला का मंगलसूत्र बाइक सवार बदमाश लूट ले गए। घटना भिंड रोड पर शनिवार शाम करीब 4 बजे हुई। नारायण विहार कॉलोनी निवासी सुधा पत्नी उमेश शर्मा ने शनिवार शाम को भिंड रोड पर खड़े सब्जी के ठेलों से सब्जी खरीदी।
इसके बाद वे रणधीर कॉलोनी जा रही थीं तभी बाइक पर सवार बदमाश आए और उन्होंने सुधा के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। इसके बाद बदमाश डीडी नगर की ओर भाग गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन लोगों के एकत्रित होने से पहले ही बदमाश आंखों से ओझल हो गए। महिला ने बताया कि बाइक काले रंग की थी और उसके पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। दोनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे थे।