- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Now The Mysterious Death Of Birds Happening In The Surrounding Villages, The Fear Of Chicken And Egg Buffs Continues
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्टर कार्यालय परिसर में मृत मिला पक्षी।
पिछले दो दिनों से शहर में हो रही पक्षियों की मौत का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शहर के आसपास के इलाकों में पक्षियों की हो रही रहस्यमयी मौत को लेकर प्रशासन फिलहाल पशोपेश में है। पशु चिकित्सा विशेषज्ञों को यह नहीं पता चल पा रहा कि ये मौतें क्यों हो रही हैं।
आधिकारिक तौर पर मौत के कारणों का पता भोपाल स्थित लैब से आने वाली रिपोर्ट से ही हो सकेगा। बालाघाट और वारासिवनी में हुई पक्षियों की मौत की जाँच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में पक्षियों की मौत से चिकन व अंडों के शौकीनों में छाया खौफ अभी बरकरार है।
सैम्पलों को भेजने पर लगा दी पाबंदी
भोपाल स्थित लैब ने शनिवार को एक आदेश जारी करके मृत पक्षियों की रिपोर्ट आने तक नए सैम्पलों को भेजने पर पाबंदी लगा दी है। लैब से जारी आदेश के अनुसार अति जरूरी होने पर ही सैम्पल भेजे जाएँ।
कलेक्टर कार्यालय में मिला मृत पक्षी
शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में मृत पक्षी मिला। फिलहाल उस पक्षी की पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजीब सी आवाजें करके गिरे पक्षी ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया।
पोल्ट्री फार्म में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित
वीयू के कुलपति प्रो. एसपी तिवारी ने शनिवार को विवि स्थित पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करके बाहरी अनधिकृत लोगों के प्रवेश के साथ वहाँ से मुर्गियों और अंडों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बाहरी पक्षियों पर भी पाबंदी लगाकर उन्हें शोर मचाकर परिसर से बाहर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा संक्रमण को देखते हुए और भी कई तरह के एहतिआती कदम उठाए जा रहे हैं।
इन स्थानों पर मृत मिले पक्षी
कलेक्टर कार्यालय- पक्षी चेरीताल- मैना पंचशील नगर- कबूतर बड़ी ओमती- कबूतर आस्था नगर- कबूतर रांझी थाने के सामने- काला वन्य पक्षी
गुप्तेश्वर-2 कबूतर रैंगवा गाँव- कोयल गोसलपुर- कौवा घुटवा- टिटहरी भोपाल लैब से मिले आदेश के बाद शनिवार को मृत मिले सभी पक्षियों के सैम्पलों को प्रिजर्व करके रखा गया है। पूर्व में भेजे गए सैम्पलों की रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार है।
-डॉ. सुनील कांत बाजपेयी, उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ