आंगनबाड़ी: कार्यकर्ता के फांसी लगाने के प्रयास की जांच करने पहुंचीं परियोजना अधिकारी

आंगनबाड़ी: कार्यकर्ता के फांसी लगाने के प्रयास की जांच करने पहुंचीं परियोजना अधिकारी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अशोकनगर3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा केंद्र पर फांसी लगाए जाने वाले मामले की जांच के लिए रविवार को परियोजना अधिकारी पहुंची। जांच के दौरान वीडियो एक कार्यकर्ता द्वारा बनाया जाना सामने आया। साथ ही जिस फांसी के फंदे पर कार्यकर्ता लटककर रही थी वो बच्चों का वजन तोलने के लिए उपयोग की जाने वाली रस्सी थी। कार्यकर्ता को बचाने के लिए जो कार्यकर्ता पहुंची वो बाल भोज कार्यक्रम को छोड़कर दूसरे केन्द्र पर कैसे पहुंची इसकी जांच भी की जा रही है। परियोजना अधिकारी सुधारानी शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं के बयान लिए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता साहू ने वीडियो बनाई है। सोची समझी साजिश नजर आ रही है। जिस रस्सी का फंदा बनाया है वो बच्चों को तोलने के लिए उपयोग की जाने वाली रस्सी थी।



Source link