भोपाल: घूमने निकले स्कूली छात्रों की कार पलटी, एक मौत: 5 लोग गंभीर घायल, एक छात्र के पांव के आरपार हुआ टीन का टुकड़ा; चेसिस काटकर निकाला – Bhopal News

भोपाल: घूमने निकले स्कूली छात्रों की कार पलटी, एक मौत:  5 लोग गंभीर घायल, एक छात्र के पांव के आरपार हुआ टीन का टुकड़ा; चेसिस काटकर निकाला – Bhopal News



भोपाल के गेहूंखेड़ा कोलार में आज सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तीन पलटी खाई। सड़क की दूसरी तरफ जाने के बाद एक अन्य कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार 11वीं के छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके 5 अन्य दोस्त घायल हैं। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही

.

सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार सुबह 7:30 बजे का है। जबकि पहचान करने के बाद मृतक और घायलों के परिजनों को सुबह 10 बजे पुलिस ने सूचना दी।

चाय नाश्ता करने एक कार से निकले थे 6 दोस्त

एएसआई सुनील त्रिपाठी के मुताबिक आदित्यवीर चौधरी उर्फ आदि (16) पिता विनीतवीर चौधरी दानिश कुंज कोलार का रहने वाला था। आदि एक प्राइवेट स्कूल से 11 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इसी के साथ प्रति दिन सुबह 4 बजे से 6 बजे तक बैडमिंटन खेलने जाया करता था। बैडमिंटन खेलने के बाद शुक्रवार की सुबह आदि दोस्त निर्माण जाट, अबदुल्ला, श्रीयांश, युवराज और विश्वरोद कार क्रमांक एमपी 02 सीआर 8070 होंडा सिटी में सवार होकर चाय नाश्ता करने गए।

यहां से लौटते समय डीमार्ट के करीब कार हादसे का शिकार हो गई। घटना के समय कार अत्यधिक रफ्तार में थी। यह साफ नहीं हुआ कि हादसा कैसे हुआ, लेकिन कुछ चश्मदीदों ने बताया कि अचानक कुत्ता सामने आने के बाद उसे बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। घटना की जांच की जा रही है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

परिवार का इकलौता बेटा था आदि

आदि मां और पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बहन है। मां हाउस वाइफ हैं, जबकि पिता मुंबई की एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में डायरेक्टर के पद पर हैं। पिता मूल रूप से रहने जबलपुर के रहने वाले हैं, गुरुवार को ही भोपाल आए हैं। यहां से परिवार दीपावली मनाने जबलपुर जाने वाला था। आज परिवार का जबलपुर निकलने का प्लान था। चंद घंटों पहले तक जो परिवार दीपावली के तैयारियों में जुटा था, वहां अब मातम पसर गया है। आदि के दादा को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है, वे जबलपुर से भोपाल आ रहे हैं।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

इकलौते बेटे की मौत की सूचना के बाद मां गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी आ गई। जहां बेटे के शव को देखकर निकली मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी जुबान पर केवल एक ही बात थी, भगवान मेरे बेटे को लौटा दे। इधर पीएम के बाद शुक्रवार की दोपहर को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।



Source link