आग से झुलसने का मामला: तीन दिन पहले सैनिटाइजर को जलाने की कोशिश में लगी थी आग; झुलसे 14 साल बच्चे ने भी तोड़ा दम

आग से झुलसने का मामला: तीन दिन पहले सैनिटाइजर को जलाने की कोशिश में लगी थी आग; झुलसे 14 साल बच्चे ने भी तोड़ा दम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक चित्र

तीन दिन पहले आग में झुलसने के कारण गंभीर रूप से घायल 14 साल के बच्चे की सोमवार को मौत हो गई। दरअसल, वह दोस्तों के साथ सैनिटाइजर जला कर देख रहा था। आग ऐसी भभकी कि वह गंभीर रूप से झुलस गया।

चंदननगर पुलिस ने बताया, राजनगर के रहने वाले 14 साल के विशेष पिता संजय पांचाल को झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस का कहना है कि विशेष अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। सभी अपनी-अपनी सैनिटाइजर की बोतल लेकर आए। इसी बीच बच्चों में अच्छे और खराब सैनिटाइजर को लेकर बात छिड़ गई। सभी ने अपने-अपने सैनिटाइजर में आग लगाई। इसी दौरान एकाएक आग भभक उठी और विशेष झुलस गया। उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

पहले हादसे में रावजी बाजार थाना क्षेत्र की शनि गली में सैनिटाइजर से जलने के चलते दंपति और उनकी पोती की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है, सैनिटाइजेशन के बाद एक शख्स ने गैस का चूल्हा जला लिया। वह झुलस गया था। बचाने में पत्नी और पोती भी जल गई थीं।

विशेषज्ञों की मानें, तो बाजारों में दो तरह के सैनिटाइजर उपलब्ध हैं। एक जेल फॉर्म और एक लिक्विड फॉर्म में है। जेल फॉर्म वाला सैनिटाइजर कम ज्वलनशील है, वहीं लिक्विड सैनिटाइजर अधिक ज्वलनशील है।



Source link