- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- For The First Time After Marriage, The Bride Was Going To Her In law’s House With Her Brother in law, The Accidental Carriage Of The Car Died On The Way.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- पिपरिया में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, झिरपा में एक साथ उठी देवर भाभी की अर्थी
छिंदवाड़ा। झिरपा के मेहरा परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई, दो दिनों पूर्व यहां बड़े भाई की शादी के बाद छोटा भाई अपनी भाभी को उनके मायके से विदाई लेकर घर ले जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। पिपरिया मार्ग पर हुए इस गंभीर हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी में पिपरिया पुलिस ने बताया कि झिरपा निवासी २० वर्षीय भावनीश पिता नेतराम मेहरा दो दिनों पूर्व अपने बड़े भाई की पत्नी मुस्कान पिता राजेश पठारिया को लेने के लिए पिपरिया की बनर्जी कॉलोनी गया था, वहां से वापस लौटते वक्त रास्ते में बेलगाम रफ्तार से भाग रहे ट्राले ने इनकी कार को भीषण टक्कर मार दी, जिसमें भावनीश मेहरा और उसकी भाभी मुस्कान पठारिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मटकुही टेकापार निवासी हरिराम ठाकुर गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे होशंगाबाद रिफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पिपरिया पुलिस ने सूचना के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
चार दिन पूर्व हुआ था विवाह
पिपरिया-छिंदवाड़ा मार्ग पर सड़क हादसे में जान गंवानी वाली मुस्कान का विवाह महज चार दिन पूर्व हुआ था, मृतक भावनीश के बड़े भाई के साथ विवाह के बाद मुस्कान अपने मायके गई थी। भावनीश वहीं से भाभी को विदा कराकर झिरपा घर ला रहा था, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया और देवर-भाभी की मौत हो गई।
एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
चंद रोज पूर्व जिस घर में शादी का माहौल था, लोग खुशी से झूम रहे थे आज वहां पर मातम पसरा हुआ है। जिस मुस्कान के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी, उसकी चिता सज गई, मौत के बाद दोनों घरों में मातम पसरा हुआ है। बीते दिन झिरपा में देवर-भाभी का अंतिम संस्कार भी साथ में किया गया, जिससे पूरा गांव शोक में डूबा रहा।