इटारसी स्टेशन पर हादसा: युवक, युवती का शव मिला, दोनों की ट्रेन से कटकर मौत

इटारसी स्टेशन पर हादसा: युवक, युवती का शव मिला, दोनों की ट्रेन से कटकर मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इटारसी2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

  • युवती इटारसी तो युवक बाबई का रहने वाला

इटारसी और पवारखेड़ा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिला। कुछ दूरी पर युवक का शव मिला। दोनों की मौत ट्रेन से कटने से हुई है। पुलिस जांच में युवक और युवती के बीच जान पहचान होने की पुष्टि हुई है, लेकिन घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

पुलिस के अनुसार इटारसी स्टेशन के वेटिंग रूम अटेंडर नारायण प्रसाद ने खंभा नंबर 748/19 से 15 के बीच एक महिला का शव पड़े होने की सूचना रविवार की सुबह 4.15 बजे दी। कई घंटों तक मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी। शाम को पता चला कि नेहा अहिरवार (24) मूलतः इटारसी के पीपल मोहल्ला निवासी थी और वर्तमान में होशंगाबाद में रह रही थी। युवती का विवाह बनखेड़ी के शेरू अहिरवार से हुआ था हालांकि दो साल से वह पति से अलग रह रही थी।

इसके बाद दूसरी सूचना खंभा नंबर 748/ 15 से 17 के बीच अप लाइन पर 30 से 35 वर्षीय अज्ञात युवक के शव मिलने की थी। इस घटना का समय पुलिस ने दोपहर 12:40 बजे दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक बाबई माखन नगर के जावली गांव निवासी 23 वर्षीय विश्राम नागवंशी है।



Source link