कलेक्टर से शिकायत: जरूरत नहीं, फिर भी कक्ष निर्माण पर कर दिए 4.20 रुपए लाख खर्च

कलेक्टर से शिकायत: जरूरत नहीं, फिर भी कक्ष निर्माण पर कर दिए 4.20 रुपए लाख खर्च


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शिवपुरी3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • मिडिल स्कूल मोहिनी सागर के अतिरिक्त कक्ष को निरस्त कराने कलेक्टर से की शिकायत

शहर के मिडिल स्कूल मोहिनी सागर कॉलोनी में 4.20 लाख रुपए की लागत का अतिरिक्त कक्ष मंजूर हुआ है। मोहिनी सागर कॉलोनी में रहने वाले जगदीश प्रसाद शुक्ला ने इस मामले को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया है।

जगदीश का कहना है कि मिडिल स्कूल में 220 छात्र अध्ययनरत हैं। प्राइमरी स्कूल में 10 कक्ष हैं। मिडिल स्कूल भवन में 4 कक्ष व एक अतिरिक्त कक्ष पहल से बना है। इस तरह स्कूल में माैजूदा समय में 15 कक्ष हैं। अतिरिक्त कक्ष की जरूरत नहीं है। इसके बाद भी जिला शिक्षा केंद्र ने सरकारी धन का दुरुपयोग करने के लिए अतिरिक्त कक्ष मंजूर करा दिया है।

उक्त अतिरिक्त कक्ष को जरूरत के आधार पर दूसरे स्कूल के लिए स्थानांतरित कर दिया जाए जिससे उसका सही उपयोग हो सके। वहीं मामले में डीपीसी ऑफिस के एई सतीश निगम का कहना है कि शासन स्तर से ही डाइस के आधार पर अतिरिक्त कक्ष मंजूर हुआ है। जिले में कुल 70 अतिरिक्त कक्ष मंजूर हुए हैं।



Source link