Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नागदा3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
मंडी पुलिस ने एक युवक काे 2 किलाे 100 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन और खाचराैद में पकड़ाए गांजे की ही सप्लाई नागदा में भी हुई थी। यह सप्लाई बायपास निवासी सुरेश पिता सेवाराम मालवीय काे हुई थी। सुरेश इसे लेकर ट्रेन से रतलाम जाने वाला था।
उसके पहले ही मंडी पुलिस ने सब्जी मंडी में दबिश देकर सुरेश काे पकड़ लिया। उसके पास से 2 किलाे 100 ग्राम गांजा मिला, जाे पुड़िया के रूप में था। इसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपए है। मंडी पुलिस ने सुरेश काे गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। नगर से जितने भी आराेपी गांजे के मामले में पकड़ाए हैं, उनके तार उज्जैन और रतलाम से जुड़े मिले हैं।