केस दर्ज: पहली पत्नी के नि:संतान होने से पति ने किया प्रताड़ित, फांसी लगाकर जान दी

केस दर्ज: पहली पत्नी के नि:संतान होने से पति ने किया प्रताड़ित, फांसी लगाकर जान दी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज

बुधारा में संतो कुशवाह नामक महिला की मौत को लेकर पोरसा पुलिस ने आरोपी पति रामदुलारे कुशवाह व उसकी दूसरी पत्नी के कलावती के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, बुधारा में रहने वाले रामदुलारे कुशवाह पुत्र भारत सिंह कुशवाह 55 साल की विवाह 20 साल पहले संतो कुशवाह निवासी पिपरई महुआ से किया था।

संतो की कोख से संतान पैदा न होने के कारण रामदुलारे ने 2 साल बाद अपनी दूसरी शादी बत्थरा गोहद निवासी कलावती से कर ली। कलावती ने दो बच्चों को जन्म दिया तो पति ने संतो की पूछ-परख बंद कर दी। जैसे-जैसे कलावती के बच्चे बड़े होते हुए परिवार के लोगों ने संतो की उपेक्षा शुरू कर दी।

संतो को समय पर खाना नहीं दिया जाता। घर में उससे दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता था। इससे परेशान होकर संतो 45 साल ने 28 नवंबर को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संतो के मायके पक्ष के लोगों के बयान के आधार पर महिला को प्रताड़ित करना पाया । पुलिस ने रविवार को जांच उपरांत आरोपी पति रामदुलारे व उसकी दूसरी पत्नी कलावती के खिलाफ दफा 306 व 34 का केस कायम किया है।



Source link