जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन: केंद्रीय मंत्री डाॅ. गेहलाेत ने कहा- पत्रकार का चरित्र और कार्य ही समाज में उसकी छवि बनाते हैं, समाज व देशहित में उठाए कलम

जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन: केंद्रीय मंत्री डाॅ. गेहलाेत ने कहा- पत्रकार का चरित्र और कार्य ही समाज में उसकी छवि बनाते हैं, समाज व देशहित में उठाए कलम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Unhel
  • Union Minister Dr. Gehlait Said Only The Character And Work Of The Journalist Create His Image In The Society, Pen Raised In The Society And Country Interest

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उन्हेल3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

संबाेधित करते केंद्रीय मंत्री डाॅ. गेहलाेत।

पत्रकार के चरित्र व कार्यों से उससे संबंधित समाचार पत्र की छवि जनता के जेहन में बनती है। ऐसी स्थिति में पत्रकारों को समाज एवं देशहित में समाचार प्रकाशित करना चाहिए। आजादी के आंदोलन में पत्रकारिता का बड़ा योगदान रहा और अभी भी प्रिंट मीडिया की प्रासंगिकता है। यह बात रविवार को प्रेस फाेरम द्वारा एमबी परिसर में आयाेजित जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. थावरचंद गेहलोत ने कही।

कार्यक्रम काे सिटी प्रेस क्लब उज्जैन अध्यक्ष शैलेंद्र कुल्मी, सोसाइटी फाॅर प्रेस क्लब उज्जैन अध्यक्ष विशाल हाड़ा, राष्ट्रीय प्रचारक स्वच्छता भारत अभियान के बिंदुभूषण दुबे, कैलाश सनोलिया, विधायक रामलाल मालवीय, विधायक उज्जैन उत्तर पारस जैन, विधायक नागदा-खाचराैद दिलीप सिंह गुर्जर आदि ने संबोधित किया। मंच पर पूर्व विधायक सतीश मालवीय, प्रेस फोरम अध्यक्ष सुनील जैन, उपसंचालक जनसंपर्क उज्जैन संभाग रश्मि देशमुख भी उपस्थित थे।

संचालन डॉ. ओपी बैरागी ने किया। आभार प्रेस फोरम सचिव विकास जायसवाल ने माना। इस दाैरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर प्रेस फोरम के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री डाॅ. गेहलोत को ज्ञापन साैंपकर इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग रखी।



Source link