सीमेंट फैक्टरी: डिपो में जाने से पहले रास्ते में ही खाली हो रही थी सीमेंट, जब्त की

सीमेंट फैक्टरी: डिपो में जाने से पहले रास्ते में ही खाली हो रही थी सीमेंट, जब्त की


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जावरा3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सीमेंट फैक्टरी से रतलाम डिपो के लिए निकली सीमेंट एक व्यापारी द्वारा रास्ते में ही खाली की जा रही थी। जीएसटी टीम ने फोरलेन पर हिंगलाज माता मंदिर से थोड़ी दूर से सीमेंट जब्त करके जांच शुरू की है। हालांकि दस्तावेज जांच के बाद बिना कार्रवाई टीम लौट गई। सीमेंट एक प्रतिष्ठित फर्म के व्यापारी द्वारा ट्रॉले से ट्रैक्टर-ट्रॉली में अनलोड करवाई जा रही थी। रविवार दोपहर का घटनाक्रम है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है रतलाम या इंदौर से आई कोई दूसरी टीम आई थी। इसलिए जानकारी दे पाना मुश्किल है।

पान मसाला व्यापारी के यहां दूसरे दिन भी खंगाले दस्तावेज
नगर में शनिवार को जीएसटी जांच के लिए इंदौर से आई एंटी एवेजन टीम बी ने रविवार को भी दिनभर मन एजेंसी एवं पद्मावती इंटरप्राइजेस फर्म के दस्तावेज खंगाले। पान मसाला एवं जनरल आइटम में टैक्स चोरी की शंका में 15 सदस्यीय टीम शनिवार से यहां जांच कर रही है। टीम में शामिल अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बना रखी है। इतना बताया कि टैक्स गड़बड़ी की शंका है।



Source link