ज्योतिष गणना: मकर संक्रांति पर सुबह 7.47 बजे सूर्य मकर राशि में करेंगे प्रवेश

ज्योतिष गणना: मकर संक्रांति पर सुबह 7.47 बजे सूर्य मकर राशि में करेंगे प्रवेश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छतरपुर3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • मकर संक्रांति पर रात्रि 11.47 बजे तक पुण्यकाल, पांच ग्रहों का होगा दुर्लभ योग, पश्चिम दिशा से आ रही संक्रांति

मकर सक्रांति पर्व 14 जनवरी गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 7.47 बजे सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर सक्रांति का पुण्यकाल सुबह 7.47 से रात्रि 11.47 बजे तक रहेगा। ज्यतिषियों के अनुसार यह सक्रांति पश्चिम दिशा से आ रही है। इस बार सूर्य के राशि बदलते ही मकर राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, गुरु और शनि होने से पंचग्रही योग बनेगा। ग्रहों की यह युति बड़े राजनीतिक और सामाजिक बदलाव लाने का ज्योतिषीय संकेत दे रही है।

ज्योतिषाचार्य पं. सतानंद पांडे ने बताया कि आग्नेय कोण को देखते हुए पूरब दिशा में जा रही है। जिन वस्तुओं को मकर सक्रांति उपयोग में ले रही हैं, वे वस्तुएं महंगी होने की संभावनाएं रहेंगी। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका रहेगी। अनाज का भाव सम स्थिर रहेगा। सोना-चांदी, सूत, कपास, कंद मूल पदार्थ, चावल, सुगंधित पदार्थ, सफेद रंग की वस्तुएं, साबूदाना आदि में तेजी रहेगी। आग्नेय दिशा को देखने व पूरब दिशा में जाने के कारण इन दिशाओं के राष्ट्रों, प्रदेशों के लिए कष्टप्रद रहेगी। इसका राशियों पर भी अलग-अलग असर होगा।

मकर संक्रांति पर कई स्थानों पर लगेंगे मेले
बुंदेलखंड में मकर संक्रांति पर मुख्य नदियों, तालाबों सहित बांध पर मेले का आयोजन किया जाता है। पन्ना रोड के बूढ़ा बांध, मऊसहानियां तालाब, महाराजपुर के पास की नदी, महोबा रोड के उर्मिल डेम, कूड़नताल मंदिर, लवकुशनगर, बड़ामलहरा क्षेत्र के भीमकुंड, बिजावार क्षेत्र के जटाशंकर धाम सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्र में मेले का आयोजन होगा। इस दौरान आसपास के ग्रामीण आनंद लेने पहुंचेंगे।

संक्रांति का राशियों पर शुभ-अशुभ फल
मेष, कर्क, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए तांबा का पाया होने से श्रेष्ठ फलदायी है। वृष, कन्या, धनु राशि के जातकों के लिए चांदी का पाया होने से सर्वश्रेष्ठ फलदायक है। मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लोहा का पाया होने के कारण मध्यम फलदायक है। सिंह, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए सोना का पाया होने के कारण अशुभ फलदायक रहेगी

12 राशियों पर यह रहेगा असर
मेष- सुखदायक, वृष-धर्म में कमी, मिथुन-कष्टदायक, कर्क- पीड़ाकारक, सिंह- शत्रुनाश, कन्या- कष्टदायक, तुला- हानिकारक, वृश्चिक- धन लाभ, धनु- राजभय, मकर- चिंता, कुंभ- पीड़ा, मीन-धन लाभ।
शांति के यह हैं उपाय : गाय को घास, पक्षियों और मछलियों को दाना, गरीबों को भोजन, तिल के व्यंजन खिलाने, ऊनी वस्त्र दान करने और निर्धनों, जरूरतमंदों के बीच सेवाकार्य करने से मकर सक्रांति के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।

जानिए- मकर संक्रांति की पूजा विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर नदी में स्नान करना जरूरी होता है। नहाकर साफ वस्त्र पहनने होते हैं।
  • एक साफ चौकी लेकर उस पर गंगाजल छिड़कें व लाल वस्त्र बिछाएं।
  • सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें।
  • चौकी पर लाल चंदन से अष्टदल कमल बनाएं।
  • सूर्य देव का चित्र या तस्वीर चौकी पर स्थापित करें।
  • सूर्य देव को तिल और गुड़ से बने हुए लड्डुओं का भोग लगाएं।



Source link